बिहार के लिए यह साल बेहद महत्वपूर्ण है। इस साल के अंत में बिहार विधानसभा चुनाव होने हैं। ऐसे में सभी राजनीतिक पार्टियां आगामी चुनाव को देखते हुए तैयारी में जुट गई है। आज बुधवार को राजधानी पटना में बीजेपी (BJP) की बड़ी बैठक होने जा रही है। इस बैठक में केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल होंगे। बिहार चुनाव के लिहाज से यह बैठक काफी अहम मानी जा रही है।
बिहार भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ने दी जानकारी
मंगलवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से बिहार भाजपा (BJP) प्रदेशाध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने बताया था कि बुधवार को पटना में होने वाली बीजेपी की बैठक अहम है। बैठक में कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा होगी। माना जा रहा है कि बीजेपी की बैठक में चुनावी रणनीति तैयार होगी। कार्यसमिति में 1,200 से अधिक नेता भाग लेंगे। ये सभी नेता आज की बैठक में बिहार के बेहतर भविष्य के लिए रणनीति बनाएंगे।
बैठक में होगी अहम चर्चा
बैठक का एक और प्रमुख एजेंडा आगामी बिहार विधानसभा चुनाव है। इस बारे में दिलीप जायसवाल ने कहा कि कार्यसमिति इस दौरान एक नया संदेश देगी, जो बिहार की जनता को भाजपा (BJP) के विजन और विकास के एजेंडे से जोड़ेगी। हमारा लक्ष्य बिहार को विकास के पथ पर तेज गति से ले जाना है। यह बैठक हमारी रणनीति को और मजबूत करेगी।
तेजस्वी यादव का बयान
वहीं दूसरी तरफ राजद नेता तेजस्वी लगातार बिहार चुनाव को लेकर अपनी प्रतिक्रिया देते हैं। तेजस्वी यादव ने (BJP) पर तंज कसते हुए मंगलवार को कहा, “हम अपनी पहचान धर्म के नाम पर नहीं, बल्कि कर्म के नाम पर बनाएंगे. मंदिर भी सजाएंगे, मस्जिद भी सजाएंगे. जनता से हमारा रिश्ता सिर्फ राजनीति का नहीं, बल्कि भावनाओं का है. जब हमारी समस्याएं एक जैसी हैं, तो हम अलग कैसे हो सकते हैं? अगर हमें जनता का समर्थन मिला, तो हम नागपुर से चलने वाली सरकार और नागपुरिया कानून को सत्ता से बाहर करने का काम करेंगे.
also read:कोविड वैक्सीन और अचानक मौतों के बीच कोई संबंध नहीं, स्वास्थ्य मंत्रालय ने खारिज की अफवाहें


Download Android App
Download iOS App




