Japan Earthquake Today: जापान में मंगलवार को भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। स्थानीय मीडिया के अनुसार, शिमाने और तोतोरी प्रांत में 6.2 तीव्रता का भूकंप आया। क्योडो न्यूज की रिपोर्ट के अनुसार, हालांकि जापान की मौसम एजेंसी ने साफ किया है कि भूकंप के बाद सुनामी का कोई अलर्ट जारी नहीं किया गया है।
सुबह करीब 10 बजकर 18 मिनट (स्थानीय समयानुसार), पर शिमाने प्रांत के पूर्वी इलाके में पहला झटका आया। जापान की 7 स्तर वाले भूकंपीय पैमाने पर इसकी तीव्रता ऊपरी स्तर 5 दर्ज की गई। इसके बाद सुबह 10 बजकर 28 मिनट पर एक और झटका महसूस हुआ, जिसकी तीव्रता निचले स्तर 5 या 5.1 रही। फिर 10 बजकर 37 मिनट पर 5.4 तीव्रता का एक और झटका आया।
Japan Tsunami Warning: जापान मौसम विभाग ने दी जानकारी
जापान मौसम विज्ञान एजेंसी के हवाले से स्थानीय मीडिया ने बताया कि शुरुआती भूकंप 10 किलोमीटर की गहराई पर आया था। अभी तक किसी के घायल होने की कोई खबर नहीं है। इस बीच, मात्सुए शहर स्थित शिमाने परमाणु बिजली संयंत्र के अधिकारियों ने बताया कि भूकंप के बाद वहां किसी तरह की असामान्य बात नहीं पाई गई है।
Earthquake News Today: बिजली आपूर्ति में दिक्कत!
भूकंप के बाद बिजली आपूर्ति में दिक्कत आने के कारण पश्चिमी जापान में बुलेट ट्रेन सेवाओं को भी रोक दिया गया। जेआर वेस्ट के अनुसार, सान्यो शिंकानसेन लाइन सेवाएं ओकायामा और हिरोशिमा स्टेशनों के बीच रोक दी गई हैं। रेलवे कंपनी के अनुसार, दोपहर करीब 1 बजे तक सेवाएं फिर से शुरू होने की उम्मीद है। क्योडो न्यूज ने बताया कि लाइन के अन्य हिस्सों में देरी हो रही है।
Japan Earthquake Today: साल के अंतिम दिन भी जापान में आया था भूकंप
इससे पहले, पिछले साल 31 दिसंबर को भी जापान के उत्तरी हिस्से में इवाते प्रांत के तट के पास 5.7 तीव्रता का भूकंप आया था। यह भूकंप इवाते के पूर्वी तट से लगभग 30 किलोमीटर की गहराई पर आया, जिसकी तीव्रता इवाते के मोरिओका शहर में जापान के 7-पॉइंट भूकंपीय पैमाने पर 4 मापी गई। उस भूकंप का केंद्र लगभग 40.1 डिग्री उत्तरी अक्षांश और 142.9 डिग्री पूर्वी देशांतर पर स्थित था। उस समय भी सुनामी को लेकर कोई चेतावनी जारी नहीं की गई थी।
यह भी पढ़ें: दिल्ली के आदर्श नगर के एक घर में लगी आग, 3 लोगों की मौके पर मौत


Download Android App
Download iOS App






