झारखंड के सिंहभूम में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच गोलीबारी, 1 करोड़ के इनामी मिसिर की तलाश, कोबरा बटालियन का सर्च ऑपरेशन जारी

Summary :

Jharkhand West Singhbhum Maoist Encounter: झारखंड के पश्चिम सिंहभूम जिले के जंगल में माओवादियों और सुरक्षा बलों के बीच मुठभेड़ छिड़ गई। दोनों तरफ से रुक-रुक कर गोलीबारी की जा रही है। बता दें कि यह गोलीबारी टोंटो पुलिस स्टेशन क्षेत्र में उस समय हुई जब कोबरा 209 बटालियन के जवान रुतुघुतु के घने जंगलों में गश्त पर थे। सुरक्षा बल पिछले दो दिनों से गोएलकेरा पुलिस स्टेशन के अंतर्गत आने वाले बोरोई और टूनबेड़ा क्षेत्रों में गहन तलाशी अभियान चला रहे हैं। Jharkhand West Singhbhum Maoist Encounter: माओवादियों ने जवानों पर गोलीबारी शुरू की अभियान के दौरान, घात लगाकर…

Jharkhand West Singhbhum Maoist Encounter: झारखंड के पश्चिम सिंहभूम जिले के जंगल में माओवादियों और सुरक्षा बलों के बीच मुठभेड़ छिड़ गई। दोनों तरफ से रुक-रुक कर गोलीबारी की जा रही है। बता दें कि यह गोलीबारी टोंटो पुलिस स्टेशन क्षेत्र में उस समय हुई जब कोबरा 209 बटालियन के जवान रुतुघुतु के घने जंगलों में गश्त पर थे। सुरक्षा बल पिछले दो दिनों से गोएलकेरा पुलिस स्टेशन के अंतर्गत आने वाले बोरोई और टूनबेड़ा क्षेत्रों में गहन तलाशी अभियान चला रहे हैं।

Jharkhand West Singhbhum Maoist Encounter: माओवादियों ने जवानों पर गोलीबारी शुरू की

Jharkhand West Singhbhum Maoist Encounter
Jharkhand West Singhbhum Maoist Encounter (Source: Social Media)

अभियान के दौरान, घात लगाकर बैठे माओवादियों ने जवानों पर गोलीबारी शुरू कर दी। सुरक्षाकर्मियों ने तुरंत जवाबी कार्रवाई करते हुअ जबरदस्त पलटवार किया जिसके परिणामस्वरूप सुबह से रुक-रुक कर गोलीबारी जारी है। इस घटना के बाद इलाके में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है। सुरक्षा बलों ने पूरे प्रभावित क्षेत्र को घेर लिया है और अतिरिक्त जवानों को अलर्ट पर रखा गया है।

पश्चिम सिंहभूम के पुलिस अधीक्षक अमित रेणु ने कहा कि जंगल क्षेत्रों में व्यापक तलाशी अभियान चल रहा है और स्थिति पर कड़ी नजर रखी जा रही है। हाल ही में एक पूर्व माओवादी की हत्या के बाद गोएलकेरा क्षेत्र में माओवादी गतिविधियों के फिर से शुरू होने को लेकर चिंताएं जताई गई थीं।

Jharkhand Maoist Encounter: 1 करोड़ के इनामी मिसिर की तलाश

Jharkhand Maoist Encounter
Jharkhand Maoist Encounter (Source: Social Media)

1 करोड़ का इनामी माओवादी कमांडर मिसिर बेसरा की तलाश में कोबरा बटालियन के जवान सर्च ऑपरेशन कर रहे है और बताया जा रहा है कि इस नक्सली के नेतृत्व में एक दस्ता इलाके में अपनी उपस्थिति मजबूत करने का प्रयास कर रहा है। सुरक्षा एजेंसियों को पहले ही सूचना मिल चुकी थी कि सारंडा और कोलहान के सीमावर्ती वन क्षेत्रों में माओवादी गतिविधियों में संभावित बढ़ोतरी हो सकती है।

CoBRA 209 Battalion: वन क्षेत्रों में हाई अलर्ट घोषित

मुठभेड़ के बाद, पश्चिम सिंहभूम जिले में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है और कोल्हान क्षेत्र के संवेदनशील वन क्षेत्रों में हाई अलर्ट घोषित कर दिया गया है। पुलिस और अर्धसैनिक बल जंगल क्षेत्र में तलाशी अभियान चला रहे हैं जिससे क्षेत्र पर नियंत्रण स्थापित किया जा सके और माओवादियों को ढेर किया जा सके।

ALSO READ: झारखंड के गिरिडीह में गोलगप्पा बना जान का दुश्मन, 1 बच्चे की मौत, 17 अस्पताल में भर्ती

Himanshu Negi

हिमांशू नेगी को देश-विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने GGSIPU से संबद्ध LLDIMS कॉलेज से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन (BJMC) की पढ़ाई की है। इसके बाद HNBGU Central University से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MAJMC) पूरा किया और पत्रकारिता की शुरुआत की। दैनिक जागरण और IJCP Pvt Ltd. में इंटर्नशिप करने के बाद उन्होंने सुदर्शन टीवी चैनल में 9 PM शो के लिए प्रोड्यूसर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।