मध्य प्रदेश में कामधेनु योजना लागू, दूध उत्पादन 20% तक बढ़ाने का लक्ष्य

Summary :

गाय पालन योजना से ग्रामीण विकास को मिलेगा बढ़ावा

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि राज्य में दूध उत्पादन की अपार संभावनाएं हैं और राज्य की योजना मौजूदा 9 प्रतिशत दूध उत्पादन दर को कम से कम 20 प्रतिशत तक बढ़ाने का लक्ष्य है। साथ ही यह भी घोषणा की कि राज्य सरकार गाय के दूध से बने उत्पादों के उपयोग को बढ़ावा देने और गाय पालन के माध्यम से ग्रामीण विकास के लिए बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की जयंती पर कामधेनु गौ पालन योजना लागू की है।

कामधेनु गौ पालन योजना लागू

भोपाल में राज्य स्तरीय सहकारी सम्मेलन को संबोधित करते हुए CM मोहन यादव ने कहा कि मैं ऐसे परिवार से आता हूं जिसकी मुख्य आय दूध उत्पादन है। मुझे गर्व है कि हमारी सरकार दूध उद्योग को विकसित करने के लिए काम कर रही है। हमारी सरकार ने बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की जयंती पर कामधेनु गौ पालन योजना लागू की है। मध्य प्रदेश में दूध उत्पादन उद्योग में अपार संभावनाएं हैं। राज्य की वर्तमान दूध उत्पादन दर 9 प्रतिशत है, हमारा लक्ष्य इसे 20 प्रतिशत बढ़ाने का है।

50 प्रतिशत गांवों तक डेयरी की पहुंच

सीएम यादव ने कहा कि अब सरकार गाय का दूध खरीदेगी और पीएम नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह के नेतृत्व में किसानों के जीवन को बेहतर बनाने का काम करेगी। बता दें कि गृह मंत्री अमित शाह ने सीएम मोहन यादव से किसानों के लाभ के लिए 50 प्रतिशत गांवों तक डेयरी की पहुंच सुनिश्चित करने का आग्रह किया। अमित शाह ने कहा कि मैं मुख्यमंत्री से अनुरोध करता हूं कि वे लक्ष्य को आक्रामक तरीके से फिर से निर्धारित करें ताकि डेयरी कम से कम 50 प्रतिशत गांवों तक पहुंचे और किसानों को इसका फायदा मिले। मदद के लिए अगर मध्य प्रदेश को इसके लिए वित्त की जरूरत है, तो मदद दी जाएगी।

Himanshu Negi

हिमांशू नेगी को देश-विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने GGSIPU से संबद्ध LLDIMS कॉलेज से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन (BJMC) की पढ़ाई की है। इसके बाद HNBGU Central University से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MAJMC) पूरा किया और पत्रकारिता की शुरुआत की। दैनिक जागरण और IJCP Pvt Ltd. में इंटर्नशिप करने के बाद उन्होंने सुदर्शन टीवी चैनल में 9 PM शो के लिए प्रोड्यूसर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।