Karur Stampede: 41 हुई मृतकों की संख्या, जस्टिस अरुणा जगदीसन करेंगे भगदड़ की जांच

Summary :

Karur Stampede: अभिनेता-राजनेता विजय की करूर में तमिलगा वेत्री कझगम (TVK) की चुनावी रैली में हुई भीषण भगदड़ में एक महिला की मौत के बाद मृतकों की संख्या बढ़कर 41 हो गई है। बता दें कि वेलुसामीपुरम निवासी 65 वर्षीय सुकुना की रविवार देर रात चोटों के कारण मौत हो गई। एक निजी कंपनी में काम करने वाली सुकुना रैली के बाद से लापता थीं। बाद में उनके रिश्तेदारों को पता चला कि उन्हें करूर सरकारी अस्पताल की चिकित्सा इकाई में भर्ती कराया गया था, लेकिन इलाज के बावजूद उन्हें बचाया नहीं जा सका। Karur Stampede: भीड़ क्षमता से ज़्यादा…

Karur Stampede: अभिनेता-राजनेता विजय की करूर में तमिलगा वेत्री कझगम (TVK) की चुनावी रैली में हुई भीषण भगदड़ में एक महिला की मौत के बाद मृतकों की संख्या बढ़कर 41 हो गई है। बता दें कि वेलुसामीपुरम निवासी 65 वर्षीय सुकुना की रविवार देर रात चोटों के कारण मौत हो गई। एक निजी कंपनी में काम करने वाली सुकुना रैली के बाद से लापता थीं। बाद में उनके रिश्तेदारों को पता चला कि उन्हें करूर सरकारी अस्पताल की चिकित्सा इकाई में भर्ती कराया गया था, लेकिन इलाज के बावजूद उन्हें बचाया नहीं जा सका।

Karur Stampede: भीड़ क्षमता से ज़्यादा बढ़ी

Karur Stampede
Karur Stampede

भगदड़ की घटना शनिवार शाम वेलायुधमपलायम में हुई, जहाँ विजय का भाषण सुनने के लिए हज़ारों लोग जमा हुए थे। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि भीड़ क्षमता से ज़्यादा बढ़ गई थी और जैसे ही लोग टीवीके नेता की एक झलक पाने के लिए आगे बढ़े, इसी दौरान अफरा-तफरी मच गई। साथ ही थोड़ी देर के लिए बिजली गुल होने से अफरा-तफरी और बढ़ गई। इस भीड़ में, कई लोग पतली गलियों में फँस गए, कई बेहोश हो गए और कुचले गए।

Death in Stampede: 80 से ज़्यादा लोग घायल

रविवार रात तक, 34 शवों की पहचान कर उन्हें उनके परिवारों को सौंप दिया गया था। 80 से ज़्यादा लोग घायल हैं, जिनमें से कुछ की हालत गंभीर है। आपातकालीन सेवाओं को पीड़ितों को अस्पताल पहुँचाने में काफ़ी मशक्कत करनी पड़ी, और रात भर एम्बुलेंस को सेवा में लगाया गया। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने गहरा दुख व्यक्त करते हुए कहा कि वह करूर में हुई दुखद जनहानि से दुखी हैं और उन्होंने शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की तथा घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।

Justice Aruna Jagadeesan: न्यायिक जांच का आदेश

Karur Stampede
Karur Stampede

मुख्यमंत्री एम. के. स्टालिन भगदड़ के तुरंत बाद करूर पहुंचे और निर्दोष लोगों की अभूतपूर्व क्षति बताया। उन्होंने प्रत्येक मृतक के परिवार को 10 लाख रुपये का मुआवजा देने की घोषणा की और सुरक्षा चूक की पहचान के लिए सेवानिवृत्त उच्च न्यायालय की न्यायाधीश अरुणा जगदीशन की अध्यक्षता में न्यायिक जांच का आदेश दिया।

ALSO READ: TVK Vijay rally stampede: करूर में विजय की रैली में भगदड़, अब तक 36 की मौत, PM मोदी ने जताया शोक

Himanshu Negi

हिमांशू नेगी को देश-विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने GGSIPU से संबद्ध LLDIMS कॉलेज से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन (BJMC) की पढ़ाई की है। इसके बाद HNBGU Central University से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MAJMC) पूरा किया और पत्रकारिता की शुरुआत की। दैनिक जागरण और IJCP Pvt Ltd. में इंटर्नशिप करने के बाद उन्होंने सुदर्शन टीवी चैनल में 9 PM शो के लिए प्रोड्यूसर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।