’25 साल की लड़कियां चार जगह मुंह मार चुकी होती हैं’, बयान देकर बुरे फंसे अनिरुद्धाचार्य; अब इस कोर्ट में केस दर्ज होने से मचा बवाल

Kathavachak Aniruddhacharya News

Kathavachak Aniruddhacharya News: मथुरा-वृंदावन वाले लोकप्रिय कथावाचक अनिरुद्धाचार्य एक बार फिर चर्चा में हैं। इस बार उनकी मुश्किलें बढ़ती हुई नजर आ रही है। महिलाओं पर की गई आपत्तिजनक टिप्पणी मामले में मथुरा की मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट कोर्ट ने उनके खिलाफ परिवाद दर्ज कर लिया है। अब इस मामले में 1 जनवरी 2026 को कोर्ट में वादी के बयान दर्ज किए जाएंगे, जिससे कथावाचक की मुश्किलें और बढ़ सकती है।

Complaint Against Kathavachak Aniruddhacharya: क्या है पूरा मामला?

Kathavachak Aniruddhacharya News
Kathavachak Aniruddhacharya News (credit-sm)

बता दें कि कथावाचक अनिरुद्धाचार्य के खिलाफ परिवाद दर्ज किया गया है। मथुरा के एक कोर्ट में यह कार्रवाई हुई है। हाल ही में महिलाओं पर आपत्तिजनक बयान देने के मामले में यह शिकायत दर्ज की गई है। अक्टूबर में कथावाचक ने कथा के दौरान महिलाओं के लिए एक बात बोली थी, जो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हुई,लोगों ने जमकर कमेंट्स भी किए। उन्होंने कथा के दौरान कहा था कि,”आजकल की बेटियों की शादी 25 वर्ष में होती है, तब तक वे ‘कई जगह मुंह मार चुकी होती हैं’. यह बयान सामने आने के बाद लोगों ने खूब बवाल काटा था और यह मामला तूल पकड़ लिया था.

Aniruddhacharya Complaint News: अनिरुद्धाचार्य पर होगी कार्रवाई? (Kathavachak Aniruddhacharya News)

Kathavachak Aniruddhacharya News
Kathavachak Aniruddhacharya News (credit-sm)

इस मामले में वृंदावन कोतवाली में तहरीर भी दी गई थी। लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। इसके बाद अखिल भारतीय हिंदू महासभा की जिला अध्यक्ष मीरा राठौर ने सीधे CJM की अदालत में याचिका दाखिल की। अदालत ने याचिका पर सुनवाई करते हुए इसे मान लिया और अब कथावाचक के विरुद्ध परिवाद दर्ज हो चुका है, जिससे उनकी मुश्किलें बढ़ गई हैं।

Kathavachak Aniruddhacharya News
Kathavachak Aniruddhacharya News (credit-sm)

यह भी पढ़ें: इंस्टा,फेसबुक, यूट्यूब सब बैन…16 साल से कम उम्र वाले नहीं चला सकेंगे सोशल मीडिया, क्या है इस देश की सरकार का मकसद?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Make Punjab Kesari Your Trusted News Source

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।