Kedarnath Yatra Bag Pack Guide: आज यानी 23 अप्रैल से केद्रानाथ के कपाट खुल रहे हैं. हजारों श्रद्धालु हर साल केदारनाथ के कपाट खुलने का बेसब्री से इन्तजार करते हैं ताकि बाबा केदार के दर्शन कर सकें. यह अध्यात्मिक यात्रा कई मायनों में अहम् है. यह स्थान हिन्दू श्रधालुओं के लिए आस्था का केंद्र है.
हालांकि यहां की पहाड़ियां, ऊंचे रास्ते, झरने और मौसम श्रद्धालुओं के लिए चैलेन्ज रहते हैं. ऐसे में जरूरी है कि यहां की भौगोलिक परिस्थितियों को समझ कर अपनी तैयारी की जाए. उसी अनुसार अपना सामान पैक किया जाए. केदारनाथ धाम कई मायनों में बेहद खास है. चार धाम में से एक होने के साथ-साथ यह 12 ज्योर्तिलिंगों में से भी एक है. मगर यहां तक पहुंचना इतना आसान नहीं.
Kedarnath Yatra Bag Pack Guide: इन 7 बातों का ध्यान रखें

1. Warm Clothes – गर्म कपड़े जरूर रखें
अगर आप दिल्ली, गुजरात, राजस्थान, इत्यादि या साउथ के किसी राज्य से केदारनाथ जा रहे हैं जो ऐसा बिलकुल न समझना कि आपके राज्य में जैसा मौसम है वैसा ही वहां भी होगा. बता दें, केदारनाथ में ठंड बहुत रहती है खास्कार रात के समय. कभी कभी आसपास बर्फ गिरने जैसे हालत भी बन जाते हैं जिससे ठंडक और बढ़ जाती है. ऐसे में गर्म कपड़े ले जाना बिलकुल न भूलें. इसमें जैकेट, ऊनी कपड़े. दस्ताने, स्वेटर या शौल.
2. Unexpected Weather – अनएक्सपेक्टेड वेदर
केदारनाथ पहाड़ों में बसा है. करीब 26 किलीमीटर का लम्बा ट्रेक है. ऐसे में 7-9 घंटे ट्रेक में लग जाते हैं. यहां का मौसम कब बदल जाए कहा नहीं जा सकता. कभी बारिश तो कभी धूप. ऐसे में छाता अपने साथ जरूर रखें. छाता आपको धूप से भी बचाएगा और बारिश से भी. अपने साथ एक रेनकोट भी लेकर चलें. छाता आपको ऊपर से प्रोटेक्ट करता है, मगर नीचे से नहीं. इसके लिए अगर आपको पूरा प्रोटेक्शन चाहिए तो अपने साथ रेनकोट लेकर अवश्य चलें.
3. Trekking Shoes – ट्रेकिंग शूज
सबसे पहले यह जान लें कि आपको लंबी ट्रेकिंग करनी है. आपको उस अनुसार अपनी तैयारी करनी है. इसके लिए सबसे जरूरी है कि आप ऐसे ट्रेकिंग शूज पहनें जो आपको कम्फर्ट भी दे और मजबूत भी हों. केदारनाथ के लम्बे रास्ते में संभव है कि नार्मल शूज उस तरह कारगर साबित न हो. इसके अलावा अपने साथ एक स्टिक लेकर भी चलें, आपको उतार चढ़ाव जैसे रास्तों पर चलना है. ऐसे में फिसलने की गुन्जारिश बनी रहती है. आपको ऐसे सपोर्ट की जरूरत पड़ेगी जिसे आप हैंडल कर सकें.
4. Foods to Eat – खाने पीने का सामान

ट्रेकिंग के दौरान थकान बहुत लगती है, ऐसे में एनर्जी बूस्ट करने के लिए रास्ते भर में खाने पीने का हल्का फुल्का सामान जरूर रखें. इसके लिए पानी तो अवश्य रखें, केले, ड्राई फ्रूट्स, चने, चौकलेट्स भी रख सकते हैं. अपने साथ छोटा सा चाय का थर्मस रख सकते हैं. ध्यान रहे, अगर पैकेट स्नैक्स हैं तो उसका रैपर अपने बैग में ही डालें, या अगर रास्ते में कचरा पेटी दिखे तो उसी में डालें, यहां वहां न फेंकें.
5. Medical Kit – मेडिकल किट
यह बहुत जरूरी है. अपने साथ मेडिकल किट लेकर चलें. जिनमें बेसिक दवाइयां हों, जैसे सरजी जुखाम, हलके बुखार, या छोटे मोटे चोट के लिए बैंडऐड, वगेरा. एंटीसेप्टिक क्रीम भी रखें.
6. Documents – अपने डाक्यूमेंट्स कैरी करें
डाक्यूमेंट्स यात्रा के लिए बहुत जरूरी हैं. इसके लिए पहचान पत्र व आधार कार्ड तो जरूर रखें. इसके अलावा यात्रा की परमिट पत्र भी रखें. ध्यान रखें होटल बुकिंग का बिल वगेरा भी साथ में रखें. यदि जरूरत पड़े तो उचित अधिकारी को जरूर दिखाएं. आनाकानी न करें.
7. Powerbank & Charger – पावर बैंक व टोर्च
यात्रा लंबी है, इस यात्रा में इंसान एग्जोस्ट हो जाता है तो फोन की बेटरी क्या चीज है. इसलिए अपने साथ पहले तो पावर बैंक जरूर रखें. वैसे तो मोबाइल के टोर्च से काम चल सकता है मगर अगर हो सके तो छोटा टोर्च जरूर रखें, ताकि मोबाइल की बैटरी जल्दी ड्रेन न हो. पहाड़ों का अन्धेरा घना होता है, काम आएगा.
यह भी पढ़ें – कोयंबटूर में कैश फॉर वोट के आरोपों से हड़कंप, एआईएडीएमके उम्मीदवार ने चुनाव रद्द करने की मांग की


Download Android App
Download iOS App




