नई दिल्ली : आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने 23 मई को चुनाव परिणाम घोषित होने के बाद की रणनीति पर मंगलवार को समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव के साथ विचार विमर्श किया। आप के राज्यसभा सदस्य संजय सिंह ने बताया कि केजरीवाल और यादव ने टेलीफोन पर बात कर आगे की रणनीति पर चर्चा की।
सिंह ने बताया कि उन्होंने भी लखनऊ में यादव से मुलाकात कर राजनीतिक स्थिति पर विचार विमर्श किया। उन्होंने बताया कि सभी विपक्षी दलों की प्राथमिकता भाजपा को दोबारा सत्ता में आने से रोकना है।
EVM पर राजीव शुक्ला का बयान, कहा- चुनाव आयोग का कर्तव्य, चुनाव प्रक्रिया निष्पक्ष हो
इस सिलसिले में तेदेपा अध्यक्ष चंद्रबाबू नायडू 17 मई को केजरीवाल से मिल चुके हैं। उल्लेखनीय है कि लोकसभा चुनाव के लिये सात चरण में मतदान पूरा होने के बाद 23 मई को मतगणना होगी।


Download Android App
Download iOS App



