इलेक्ट्रिक सेगमेंट में Kia की बड़ी छलांग, कैरेंस क्लाविस EV जल्द होगी लॉन्च, जानें फीचर्स

Summary :

नई दिल्ली। भारतीय ऑटोमोबाइल बाजार में इलेक्ट्रिक वाहनों की मांग तेजी से बढ़ रही है। इसी कड़ी में किआ मोटर्स (Kia Motors) अपनी लोकप्रिय MPV ‘कैरेंस’ (Carens) का इलेक्ट्रिक वर्जन कैरेंस क्लाविस (Carens Clavis EV) 15 जुलाई को लॉन्च करने जा रही है। यह किआ की भारत में पहली बार स्थानीय स्तर पर विकसित की गई इलेक्ट्रिक वाहन होगी और सेगमेंट की पहली थ्री-रो इलेक्ट्रिक MPV भी मानी जा रही है। कैरेंस: MPV से EV तक का सफर किआ की कैरेंस फिलहाल भारत में अर्टिगा के बाद सबसे ज्यादा बिकने वाली MPV है। अब कंपनी इसके इलेक्ट्रिक अवतार के साथ…

नई दिल्ली। भारतीय ऑटोमोबाइल बाजार में इलेक्ट्रिक वाहनों की मांग तेजी से बढ़ रही है। इसी कड़ी में किआ मोटर्स (Kia Motors) अपनी लोकप्रिय MPV ‘कैरेंस’ (Carens) का इलेक्ट्रिक वर्जन कैरेंस क्लाविस (Carens Clavis EV) 15 जुलाई को लॉन्च करने जा रही है। यह किआ की भारत में पहली बार स्थानीय स्तर पर विकसित की गई इलेक्ट्रिक वाहन होगी और सेगमेंट की पहली थ्री-रो इलेक्ट्रिक MPV भी मानी जा रही है।

कैरेंस: MPV से EV तक का सफर
किआ की कैरेंस फिलहाल भारत में अर्टिगा के बाद सबसे ज्यादा बिकने वाली MPV है। अब कंपनी इसके इलेक्ट्रिक अवतार के साथ EV सेगमेंट में बड़ा दांव खेलने को तैयार है। नई कैरेंस क्लाविस 7-सीटर इलेक्ट्रिक MPV होगी, जो न सिर्फ डिजाइन और स्पेस के मामले में दमदार होगी, बल्कि दमदार परफॉर्मेंस और लॉन्ग रेंज के साथ आएगी।

बैटरी पैक और मोटर ऑप्शन्स
सूत्रों के अनुसार, कैरेंस क्लाविस EV में दो बैटरी पैक ऑप्शन मिल सकते हैं। पहला 42kWh बैटरी पैक – लगभग 390 किमी रेंज के साथ, जबकि 51.5kWh बैटरी पैक – लगभग 473 किमी रेंज के साथ । मोटर आउटपुट की बात करें तो यह संभवतः 133bhp और 169bhp के पावर आउटपुट के साथ आ सकती है। चूंकि हुंडई और किआ सिस्टर कंपनियां हैं, इसलिए कैरेंस EV में हुंडई क्रेटा EV जैसे कई फीचर्स देखने को मिल सकते हैं।

कैरेंस क्लाविस EV में आधुनिक और प्रीमियम फीचर्स की लिस्ट-

– डुअल डिजिटल डिस्प्ले (12.3-इंच इंफोटेनमेंट और इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर)

– डुअल-जोन क्लाइमेट कंट्रोल

– रियर एसी वेंट्स

– लेवल-2 ADAS तकनीक

– कनेक्टेड कार फीचर्स

– बॉस मोड फ्रंट सीट

– पूरी तरह से एलईडी लाइटिंग

इसके अलावा, पैनोरमिक सनरूफ, 8-स्पीकर बोस साउंड सिस्टम, वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स, 4-वे इलेक्ट्रिक ड्राइवर सीट और पैडल शिफ्टर्स जैसे हाई-एंड फीचर्स भी शामिल होंगे।

प्रीमियम इंटीरियर और डिजाइन
कैरेंस क्लाविस EV का टॉप वेरिएंट नेवी ब्लू और बेज इंटीरियर थीम में आएगा, जबकि लोअर वेरिएंट्स में ब्लैक-बेज कॉम्बिनेशन मिलेगा। इसमें बीच की रो में कैप्टन सीट्स, डुअल-टोन टू-स्पोक स्टीयरिंग व्हील और टच-सेंसिटिव कंट्रोल पैनल जैसे प्रीमियम एलिमेंट्स शामिल हैं।

टक्कर किनसे होगी?

– मारुति ई-विटारा

– एमजी ZS EV

– टाटा कर्व EV

– महिंद्रा BE6

– हुंडई क्रेटा EV

साथ ही होंडा, टोयोटा, स्कोडा और फॉक्सवैगन की अपकमिंग EVs से

Priya