जानिए, कौन है दिल्ली की CM रेखा गुप्ता के पति, क्या करते है काम ?

Summary :

रेखा गुप्ता के CM बनने पर पति मनीष गुप्ता ने जताई खुशी

शालीमार बाग से विधायक रेखा गुप्ता दिल्ली की अगली मुख्यमंत्री बनेंगी। विधायक दल की बैठक में उनके नाम पर मुहर लगी है। आज रामलीला मैदान में भव्य शपथ ग्रहण समारोह में दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना रेखा गुप्ता को CM पद और गोपनीयता की शपथ दिलाएंगे। भाजपा विधायक दल के नेता के रूप में उनके नाम की घोषणा के बाद से परिवार में खुशी का माहौल है। CM नाम की घोषणा होते ही शालीमार बाग में जशन मनाया गया, पटाखे छोड़े गए हैं और उनके समर्थक एक-दूसरे को मिठाइयां खिलाकर खुशी जाहिर की। रेखा गुप्ता के पति मनीष गुप्ता ने कहा था कि जश्न का दिन है और कल से काम शुरू हो जाएगा। पार्टी ने बहुत बड़ी जिम्मेदारी दी है। इस जिम्मेदारी को निभाने के लिए बहुत ताकत और सामूहिक प्रयास की जरूरत है।

रेखा गुप्ता के पति मनीष गुप्ता की प्रतिक्रिया

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के पति मनीष गुप्ता ने अपनी पत्नी को ऐसा अवसर मिलने पर अपनी खुशी व्यक्त की और इसे ‘चमत्कार’ की तरह बताया। उन्होंने कहा कि हमने कभी नहीं सोचा था कि रेखा गुप्ता दिल्ली की मुख्यमंत्री बनेंगी। यह एक चमत्कार जैसा लगता है और हमारे लिए यह खुशी की बात है कि BJP पार्टी ने हमें इतना सम्मान दिया है।

क्या करते है मनीष गुप्ता ?

रेखा गुप्ता के CM बनने पर पति मनीष गुप्ता ने खुशी जाहिर की है। बता दें कि रेखा गुप्ता के पति मनीष गुप्ता दिल्ली में अपना कारोबार करते है और पेशे से वह स्पेयर पार्ट्स और इंश्योरेंस का व्यवसाय करते है। वहीं दिल्ली की CM रेखा गुप्ता ने चुनावी एफिडेविट बताया था कि उनके पति मनीष गुप्ता का निकुंज एंटरप्राइज नाम से व्यवसाय है।

रेखा गुप्ता का जीवन

रेखा गुप्ता मूररूप से हरियाणा के जींद गांव की रहने वाली है, उनकी पढ़ाई दिल्ली विश्वविद्यालय से पूरी हुई है। जब उनके पिता की दिल्ली में नौकरी लगी तो पूरा परिवार दिल्ली में ही रहने लगा और 1998 में दिल्ली की CM चुनी गई रेखा गुप्ता की शादी मनीष गुप्ता से हो गई।

Himanshu Negi

हिमांशू नेगी को देश-विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने GGSIPU से संबद्ध LLDIMS कॉलेज से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन (BJMC) की पढ़ाई की है। इसके बाद HNBGU Central University से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MAJMC) पूरा किया और पत्रकारिता की शुरुआत की। दैनिक जागरण और IJCP Pvt Ltd. में इंटर्नशिप करने के बाद उन्होंने सुदर्शन टीवी चैनल में 9 PM शो के लिए प्रोड्यूसर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।