Breaking: Kolkata के Raja Bazar में जुमे की नमाज पर बवाल, हजारों मुस्लिमों ने बीच सड़क पर किया हंगामा

Summary :

Kolkata Raja Bazar Muslim Protest: 15 मई 2026 को कोलकाता के राजा बाजार इलाके में सड़क पर जुमे की नमाज पढ़ने से रोके जाने के बाद मुस्लिमों ने जोरदार विरोध-प्रदर्शन (प्रोटेस्ट) किया। पश्चिम बंगाल की नई सरकार द्वारा सड़क पर नमाज और लाउडस्पीकर पर सख्ती के आदेशों के बाद पुलिस ने यह कार्रवाई की, जिसे लेकर भारी हंगामा हुआ। नमाजियों की भीड़ ने पुलिस पर किया हमला बता दें कि जुम्मे पर राजा बजार की एक मस्जिद में भारी संख्या में नमाजियों की भीड़ पहुंची थी, जिस वजह से वहां जगह कम पड़ने लगी तो कुछ नमाजी पास के दूसरे…

Kolkata Raja Bazar Muslim Protest: 15 मई 2026 को कोलकाता के राजा बाजार इलाके में सड़क पर जुमे की नमाज पढ़ने से रोके जाने के बाद मुस्लिमों ने जोरदार विरोध-प्रदर्शन (प्रोटेस्ट) किया। पश्चिम बंगाल की नई सरकार द्वारा सड़क पर नमाज और लाउडस्पीकर पर सख्ती के आदेशों के बाद पुलिस ने यह कार्रवाई की, जिसे लेकर भारी हंगामा हुआ।

नमाजियों की भीड़ ने पुलिस पर किया हमला

Kolkata Raja Bazar Muslim Protest (CREDIT-SM)

बता दें कि जुम्मे पर राजा बजार की एक मस्जिद में भारी संख्या में नमाजियों की भीड़ पहुंची थी, जिस वजह से वहां जगह कम पड़ने लगी तो कुछ नमाजी पास के दूसरे मस्जिद में पहुंच गए। ताकि वहां सही से नमाज अदा कर पाए. लेकिन दूसरी मस्जिद के प्रबंधन वाले लोगों ने उन नमाजियों को वापस पहली मस्जिद में जाने के लिए बोला. इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में जोरदार हंगामा हुआ, मौके पर अफरातफरी मच गई। देखते ही देखते मामला गरमा गया।

कई सालों से करते आ रहे हैं खुले में नमाज अदा

Kolkata Raja Bazar Muslim Protest (CREDIT-SM)

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, मुस्लिम समुदाय के लोग कई सालों से राजा बाजार स्थित सभी मस्जिदों में नमाज अदा करते आए हैं. लेकिन बंगाल में नई सरकार बनने के बाद फरमान जारी हुआ कि कोई भी खुल्ले में नमाज अदा नहीं करेगा। ऐसे में आज शुक्रवार को राजा बाजार पुलिस की टीम को भनक लगी कि वहां खुले में नमाज अदा किया जा रहा है। ऐसे में मौके पर पुलिस पहुंची और नमाजियों से सड़क पर नमाज न पढ़ने को कहा. लेकिन नमाजी अपने जिद्द पर अड़े रहे. इस दौरान मुस्लिम समुदाय के लोगों ने तेज आवाज में नारेबाजी भी की.

मौके पर भारी पुलिस बल तैनात

हालांकि, हालात तनावपूर्ण होता देख स्थानीय पुलिस प्रशासन ने मौके पर काफी संख्या में जवानों को तैनात कर दिया. इनमें CRPF के जवान भी शामिल थे। पुलिस ने कहा है कि दंगाइयों की पहचान की जाएगी और उनके खिलाफ कानून के अनुसार कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने आगे ज़ोर देकर कहा कि किसी को भी कानून अपने हाथ में लेने की इजाज़त नहीं दी जाएगी।

Shivangi Shandilya

शिवांगी शांडिल्य पत्रकारिता में पिछले 2 वर्षों से सक्रिय हैं। राजनीति, विदेश, क्राइम के अलावा आद्यात्मिक खबरें लिखना पसंद हैं। गलगोटिया विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की है। IGNOU से मास्टर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई जारी है। इस दौर में वेबसाइट पर लिखने का कार्य जारी है। पत्रकारिता की शुरुआत इंडिया न्यूज़ (इनखबर) से हुई, जहां बत्तौर हिन्दी सब-एडिटर के रूप में वेबसाइट पर काम किया। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में जन्म लेने वाली शिवांगी की शिक्षा उनके गृह जिले में ही हुई है। शिवांगी को राजनीतिक घटनाक्रम पर आलेख लिखना बेहद पसंद है।