NEET पेपर लीक मामले में CBI के हाथ लगी आरोपी शुभम की Whatsapp चैट, देता था पास कराने की गारंटी, जानिए क्या निकल कर आया सामने

Summary :

WhatsApp Chats Reveal NEET-UG Paper Leak : NEET-UG एग्जाम लीक मामले CBI जाँच कर रही है. जांच में Whatsapp चैट का खुलासा हुआ है. जिसमें मुख्य आरोपियों में से एक शुभम खैरनार उम्मीदवारों को 500 से 600 अंक दिलाने का पक्का भरोसा देता था. इस बात का खुलासा उसकी व्हाट्सएप चैट से हुआ है। NEET पेपर लीक ने देश की शिक्षा व्यवस्था की कमजोरियों को एक बार फिर से उजागर कर दिया है. इसने सीधे 23 लाख परिवारों को प्रभावित किया है. बता दें इस मामले में CBI की जांच चल रही है. जांच में खुलासा हुआ कि शुभम खैरनर…

WhatsApp Chats Reveal NEET-UG Paper Leak : NEET-UG एग्जाम लीक मामले CBI जाँच कर रही है. जांच में Whatsapp चैट का खुलासा हुआ है. जिसमें मुख्य आरोपियों में से एक शुभम खैरनार उम्मीदवारों को 500 से 600 अंक दिलाने का पक्का भरोसा देता था. इस बात का खुलासा उसकी व्हाट्सएप चैट से हुआ है।

NEET पेपर लीक ने देश की शिक्षा व्यवस्था की कमजोरियों को एक बार फिर से उजागर कर दिया है. इसने सीधे 23 लाख परिवारों को प्रभावित किया है. बता दें इस मामले में CBI की जांच चल रही है. जांच में खुलासा हुआ कि शुभम खैरनर ने पुणे के अपने सप्लायर यश यादव को बताया था कि उसे पेपर की एक कॉपी चाहिए. जिसके कारण 3 मई की परीक्षा रद्द हुई और अब इसे 21 जून के लिए पुनर्निर्धारित किया गया है.

मीडिया सूत्रों के अनुसार लीक हुए पेपर का सौदे की तारिख 29 को तय की गई थी. बताया जा रहा है कि खैरनार और उसके साथियों ने मेडिकल प्रवेश परीक्षा देने वाले उम्मीदवारों को अच्छे अंक और प्रतिष्ठित कॉलेजों में दाखिले का लालच देकर फंसाना शुरू कर दिया.

Also Read: NEET पेपर लीक में NTA का हाथ! Press Conference में मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए क्या बोले Dharmendra Pradhan?

WhatsApp Chats Reveal NEET-UG Paper Leak: क्या है whatsapp chat में

WhatsApp Chats Reveal NEET-UG Paper Leak
WhatsApp Chats Reveal NEET-UG Paper Leak

CBI जांच में आरोपी की Whatsapp chat के माध्यम से अन्य लोगों के साथ हो रही डिजिटल बातचीत सामने आई है. खैरनार ने अपने क्लाइंट को भरोसा दिलाया था कि उसके द्वारा भेजे जा रहे गैस पेपर में 720 में से 500 से 600 अंक मिलने की ‘गारंटी’ है.

आरोपी के जब्त किए गए फोन से यह भी सामने आया है कि वह लीक हुए प्रश्न पत्रों को आगे भेजने के लिए एक आपराधिक सिंडिकेट के लगातार संपर्क में था. CBI ने उसके मोबाइल फोन से चैट लॉग, लीक हुए प्रश्न पत्रों की प्रतियां और अन्य अहम डिजिटल सबूत जब्त कर लिए हैं.

महाराष्ट्र के अलावा लीक हुआ पेपर कई राज्यों में पहुंचा. इनमें राजस्थान, गुरुग्राम कोचिंग हब से लेकर जम्मू-कश्मीर बिहार और केरल तक पहुंचा.

Also Read: NEET परीक्षा की नई तारीख घोषित, NTA ने किया आधिकारिक ऐलान

Who Is Shubham Khairnar: कौन है शुभम खैरनार?

WhatsApp Chats Reveal NEET-UG Paper Leak
Who is Shubham Khairnar

बता दें, 30 साल का शुभम खैरनार बैचलर ऑफ आयुर्वेदिक मेडिसिन एंड सर्जरी का अंतिम साल का छात्र है. वह नासिक का रहने वाला है, आरोप है कि उसने पुणे के एक संदिग्ध से 10 लाख रुपये में नीट का लीक पेपर खरीदा और उसे हरियाणा के एक खरीदार को 15 लाख रुपये में बेच दिया, जिससे उसे 5 लाख रुपये का सीधा मुनाफा हुआ.

शुभम को एक मंदिर में दर्शन करते हुए जाते पकड़ा गया. जांचकर्ताओं से मिली जानकारी के अनुसार वह गिरफ्तारी से बचने के लिए उसने अपने बाल कटवाकर अपना हुलिया पूरी तरह बदल लिया था.

यह भी पढ़ें – झारखंड : गुमला के बाल संप्रेषण गृह की दीवार फांदकर तीन नाबालिग फरार, सुरक्षा दावों पर उठे सवाल

Rohit Singh

रोहित सिंह पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। राजनीति, समाज, अंतर्राष्ट्रीय, अपराध और शैक्षणिक लेख लिखने में दिलचस्पी रखते हैं। दिल्ली विश्वविद्यालय से पोलिटिकल साइंस में ग्रेजुएशन और जामिया मिलिया इस्लामिया से पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की है। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं।