Kuwait Nuclear Radiation Alert: खाड़ी देशों में जारी जंग के बीच परमाणु ठिकानों को निशाना बनाया जा रहा है जिससे रेडिएशन लीक होने का खतरा भी बढ़ गया है। अंतर्राष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी (आईएईए) ने भी संयम बरतने का आह्वान किया। अब कुवैत ने लोगों से सावधान रहने और सुरक्षा के मानकों का पालन करने का अनुरोध किया है। कुवैत नेशनल गार्ड ने वीडियो में बयान साझा करते हुए कहा कि परमाणु रेडिएशन की संभवाना से खतरा बढ़ सकता है क्योंकि परमाणु रिएक्टर कुवैत से सिर्फ 240 किलोमीटर की दूरी पर है जिससे लोगों को घर पर ही रहना चाहिए।
Kuwait Nuclear Radiation Alert: सावधानी बरतने की अपील
कुवैत नेशनल गार्ड ने लोगों से सावधानी बरतने की अपील के साथ ही दिशा-निर्देश भी जारी किए है।
- घर से बाहर ना निकले जरूरी काम पर ही निकले और घर के अंदर रहे।
- घर की खिड़कियों और खुले स्थानों को सील करने का निर्देश
- आधिकारिक चैनलों के माध्यम से जारी निर्देशों का पालन करने का निर्देश दिया गया है।
‘SEAL WINDOWS & STAY HOME’ — Kuwait issues nuclear safety guidance pic.twitter.com/MGph9JCyxn
— RT (@RT_com) March 25, 2026
Attack on Nuclear Plants: परमाणु ठिकानों को निशाना बनाया गया
जंग के बीच ईरान और इजरायल दोनों ही परमाणु ठिकानों को निशाना बनाया गया है और नेशनल गार्ड ने बताया कि परमाणु ठिकानें कुवैत से 240 किलोमीटर की दूर स्थित है लेकिन कुवैत तक पहुंचने पर रेडिएशन का प्रभाव कम हो सकता है लेकिन कुवैत की जनता को दिशा निर्देश का पालन करना जरूरी है जिससे देश अप्रभावित रहेगा। नेशनल गार्ड ने बताया कि जनता की सुरक्षा के लिए सभी महत्वपूर्ण कदम उठाए जा रहे है।
Middle East Tension: घबराहट से बचने का आग्रह किया
खाड़ी देशों में जारी जंग के बीच कुवैत की जनता की सुरक्षा औऱ तैयारी के लिए कुवैत की निरंतर प्रतिबद्धता पर जोर दिया जा रहा है और नागरिकों को शांत रहने औऱ घबराहट से बचने का आग्रह किया गया है। कुवैत के निवासियों को सुरक्षा के निर्देश दिए गए है और आपातकालीन स्थिति में पालन करने का अनुरोध किया गया है। अधिकारियों ने बाहरी परिस्थितियों में बढ़ते जोखिम से निपटने के लिए बुनियादी सावधानियों के साथ-साथ स्पष्ट आपातकालीन प्रतिक्रिया प्रोटोकॉल भी बताए हैं।
ALSO READ: हाईवे जाम, चेकपोस्ट पर कब्जा, पाकिस्तान में BLF ने मचाया कहर, 31 मार्च तक इंटरनेट और स्कूल बंद






















