मां का लिव-इन पार्टनर बना हैवान! बच्ची के साथ किया दुष्कर्म, बंद कमरे में करता था टॉर्चर

Summary :

Live-In Partner Crime: उत्तर प्रदेश की ये घटना सुन आपकी रूह कांप जाएगी। कानपुर में अपने पति से अलग रह रही महिला के लिव-इन पार्टनर ने नाबालिग के साथ रेप किया। दरअसल, महिला बेटी को लेकर अपने पति से अलग हो चुकी थी ओर अपने एक दोस्त के साथ लिवइन रिलेशनशिप में रह रही थी। उसके लिव-इन पार्टनर पिछले 1 साल से उसकी 13 साल की नाबालिक बच्ची का रेप कर रहा था। वह धमकी देता था कि मां मेरी दोस्त है, उससे शिकायत करेगी तो तुझे घर से निकाल देगी। डर के मारे बेटी भी चुप थी। लेकिन तबियत…

Live-In Partner Crime

Live-In Partner Crime: उत्तर प्रदेश की ये घटना सुन आपकी रूह कांप जाएगी। कानपुर में अपने पति से अलग रह रही महिला के लिव-इन पार्टनर ने नाबालिग के साथ रेप किया। दरअसल, महिला बेटी को लेकर अपने पति से अलग हो चुकी थी ओर अपने एक दोस्त के साथ लिवइन रिलेशनशिप में रह रही थी। उसके लिव-इन पार्टनर पिछले 1 साल से उसकी 13 साल की नाबालिक बच्ची का रेप कर रहा था। वह धमकी देता था कि मां मेरी दोस्त है, उससे शिकायत करेगी तो तुझे घर से निकाल देगी।

डर के मारे बेटी भी चुप थी। लेकिन तबियत खराब होने पर बेटी ने मां को पूरी हकीकत बता दी, ये सुनकर मां के भी होश उड़ गए। महिला ने तुरंत अपने दोस्त के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करवाई। पुलिस ने बयान दर्ज कर, आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

Minor Girl Rape Case: भेलपूरी वाले के साथ लिव-इन में रहती थी मां

Live-In Partner Crime
भेलपूरी वाले के साथ लिव-इन में रहती थी मां (Image- Social Media)

दिल्ली की रहने वाली एक महिला की 15 साल पहले शादी हुई थी लेकिन 8 साल पहले उसके पति से अलगाव हो गया। महिला अपनी बेटी को लेकर कानपुर चली गई और किराए का मकान लेकर रहने लगी। वहां वह एक फैक्ट्री में काम कर गुजर-बसर करने लगी। कुछ दिनों बाद उसकी मुलाकात भेलपूरी का ठेला लगाने वाले अजीत नाम के युवक से हुई। कुछ समय बातचीत के बाद दोनों में प्रेम संबंध बढ़ने लगे और दोनों लिव-इन में रहने लगे। महिला अपनी ड्यूटी पर चली जाती थी, इस दौरान अजित उसकी 13 साल की बच्ची के साथ शारीरिक संबंध बनाता था। बच्ची को वह डरा-धमकाकर रखता था, ताकि वह बता न सके।

Shocking Crime In Live-In Relationship: आरोपी अजीत गिरफ्तार

Live-In Partner Crime
आरोपी अजीत गिरफ्तार (Image- Social Media)

बीते बुधवार को लड़की की तबीयत बिगड़ गई, तो उसने रोते हुए अपनी मां को सारी बात बता दी। बेटी की बात सुनकर मां के होश उड़ गए। वह तुरंत बेटी को लेकर जाजमऊ थाने में दोस्त अजीत के खिलाफ रेप की रिपोर्ट दर्ज करा दी। थाना अध्यक्ष जितेंद्र सिंह का कहना है कि बच्ची का मेडिकल करा कर बयान दर्ज किया है। मामला गंभीर होने की वजह से आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए तीन टीमें लगाई गई थीं। सर्विलांस, ऑपरेशन त्रिनेत्र से मिली मदद के बाद करीब 100 से अधिक कैमरे खंगाले गए जिसके बाद पुलिस टीम ने महज 24 घंटे के अंदर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

यह भी पढ़ें: प्रॉपर्टी के लिए खेला खूनी खेल, 3 बेटों ने अपने मां-बाप को उतारा मौत के घाट, वकील ने रची हत्या की साजिश

Bhawana Rawat

भावना रावत पिछले 2 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। राजनीति, विदेश, क्राइम की खबरें लिखने में रुचि है। दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की है। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं।