आम चुनाव से पहले बांग्लादेश में हिंसा, आपस में भिड़े 2 पार्टी के कार्यकर्ता; 25 से अधिक घायल

Summary :

Bangladesh Election: बांग्लादेश में हालात बद से बदतर होते जा रहे हैं। आए दिन बांग्लादेश के अलग-अलग हिस्सों से हिंसा की खबरें सामने आ रही हैं। बांग्लादेश के पबना जिले में चुनावी प्रचार के दौरान बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (बीएनपी) और इस्लामी पार्टी जमात-ए-इस्लामी के कार्यकर्ताओं के बीच हिंसक झड़प हो गई, जिसमें 25 लोग घायल हो गए। यह जानकारी लोकल मीडिया रिपोर्ट्स में दी गई है। Bangladesh Election: किन पार्टियों के बीच हुई हाथापाई? बता दें कि ये दोनों ऐसी पार्टियां हैं जिन्होंने शेख हसीना की सरकार को गिराने में मोहम्मद यूनुस का समर्थन किया था। हालांकि, आज आलम ये…

Bangladesh Election: बांग्लादेश में हालात बद से बदतर होते जा रहे हैं। आए दिन बांग्लादेश के अलग-अलग हिस्सों से हिंसा की खबरें सामने आ रही हैं। बांग्लादेश के पबना जिले में चुनावी प्रचार के दौरान बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (बीएनपी) और इस्लामी पार्टी जमात-ए-इस्लामी के कार्यकर्ताओं के बीच हिंसक झड़प हो गई, जिसमें 25 लोग घायल हो गए। यह जानकारी लोकल मीडिया रिपोर्ट्स में दी गई है।

Bangladesh Election: किन पार्टियों के बीच हुई हाथापाई?

Bangladesh Election

बता दें कि ये दोनों ऐसी पार्टियां हैं जिन्होंने शेख हसीना की सरकार को गिराने में मोहम्मद यूनुस का समर्थन किया था। हालांकि, आज आलम ये है कि बांग्लादेश के आगामी आम चुनाव से पहले दोनों पार्टियां कई फैसलों को लेकर यूनुस के खिलाफ सड़कों पर उतर चुकी हैं। पबना में गुरुवार दोपहर को हिंसा भड़क गई। दोनों पक्ष एक-दूसरे पर हमले का आरोप लगा रहे हैं। घायलों में से सात को ईश्वरदी उपजिला हेल्थ कॉम्प्लेक्स ले जाया गया। वहीं, बाकी घायलों का अलग-अलग प्राइवेट क्लीनिक में इलाज किया गया।

Bangladesh News: किस बात पर भड़की हिंसा?

ईश्वरदी पुलिस स्टेशन के ऑफिसर-इन-चार्ज (ओसी), एएसएम अब्दुन नूर ने घटना की पुष्टि करते हुए कहा कि वे हिंसक झड़प की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंचे और स्थिति को कंट्रोल करने की कोशिश की। बांग्लादेश के बंगाली अखबार प्रोथोम आलो ने स्थानीय लोगों और चश्मदीदों के हवाले से बताया कि जब जमात के उम्मीदवार अबू तालेब मंडल के प्रचार के लिए उस इलाके में गए तो बीएनपी उम्मीदवार के समर्थकों ने उन्हें रोका। देखते ही देखते दोनों पक्षों के बीच बहस और हाथापाई बढ़ गई। हालांकि, इसके बाद अबू ताबेल मंडल वहां से चले गए, लेकिन वापस आते समय फिर से झड़प हो गई।

Bangladesh Latest News: बांग्लादेशी मीडिया ने दी जानकारी

Bangladesh Election

इस समय कथित तौर पर कई गोलियां चलीं, और उनकी गाड़ी के साथ कई बाइक में तोड़फोड़ की गई। बांग्लादेशी मीडिया ने जमात उम्मीदवार मंडल के हवाले से बताया कि वह और उनके पार्टी कार्यकर्ता पहले से तय प्रचार प्रोग्राम के तहत लगभग 150 बाइक के साथ गांव गए थे। उन्होंने आरोप लगाया कि वापस आते समय बीएनपी उम्मीदवार हबीबुर रहमान के समर्थकों ने उन पर हमला किया और गोलियां चलाईं। इसके अलावा, कई बाइकों में तोड़फोड़ हुई। मंडल ने दावा किया कि उनके कम से कम 50 समर्थक घायल हो गए, जिनमें से छह को गोली लगी थी। जिन्हें गोली लगी थी, उन्हें राजशाही मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल भेजा गया, जबकि दूसरों का इलाज वहीं चल रहा है।

यह भी पढ़ें: कब से मिलेंगी सर्दियों की छुट्टियां ? ध्यान दें छात्र और पेरेंट्स, जानें अलग-अलग राज्यों में क्या होगा Holiday शेड्यूल

Shivangi Shandilya

शिवांगी शांडिल्य पत्रकारिता में पिछले 2 वर्षों से सक्रिय हैं। राजनीति, विदेश, क्राइम के अलावा आद्यात्मिक खबरें लिखना पसंद हैं। गलगोटिया विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की है। IGNOU से मास्टर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई जारी है। इस दौर में वेबसाइट पर लिखने का कार्य जारी है। पत्रकारिता की शुरुआत इंडिया न्यूज़ (इनखबर) से हुई, जहां बत्तौर हिन्दी सब-एडिटर के रूप में वेबसाइट पर काम किया। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में जन्म लेने वाली शिवांगी की शिक्षा उनके गृह जिले में ही हुई है। शिवांगी को राजनीतिक घटनाक्रम पर आलेख लिखना बेहद पसंद है।