Lucknow Hit and Run: 100 की रफ्तार, 12वीं का छात्र और गर्लफ्रेंड… लखनऊ में Swift कार से बाइक सवार को टक्कर मार भागा, CCTV वायरल

Summary :

Lucknow Hit-and-Run Case: यूपी की राजधानी लखनऊ के बंथरा इलाके में गुरुवार शाम हिट एंड रन का ताजा मामला सामने आया है। एक तेज स्पीड स्विफ्ट कार ने ऑटो-राहगीरों को टक्कर मार दी। इस घटना में 6 साल के एक बच्चे की मौत हो गई और 5 लोग घायल हो गए। कानपुर रोड पर हनुमान मंदिर के पास शाम 6 बजे के आसपास यह घटना हुई। Lucknow Rash Driving: कैसे हुआ ये हादसा? बता दें कि शुरूआती जांच के मुताबिक, कार चला रहा युवक 12वीं क्लास का स्टूडेंट था। वह अपनी महिला मित्र के साथ स्कूल फेयरवेल से घर लौट…

Lucknow Hit-and-Run Case: यूपी की राजधानी लखनऊ के बंथरा इलाके में गुरुवार शाम हिट एंड रन का ताजा मामला सामने आया है। एक तेज स्पीड स्विफ्ट कार ने ऑटो-राहगीरों को टक्कर मार दी। इस घटना में 6 साल के एक बच्चे की मौत हो गई और 5 लोग घायल हो गए। कानपुर रोड पर हनुमान मंदिर के पास शाम 6 बजे के आसपास यह घटना हुई।

Lucknow Rash Driving: कैसे हुआ ये हादसा?

बता दें कि शुरूआती जांच के मुताबिक, कार चला रहा युवक 12वीं क्लास का स्टूडेंट था। वह अपनी महिला मित्र के साथ स्कूल फेयरवेल से घर लौट रहा था। बताया जा रहा है कि घटना के बाद छात्र ने अपनी महिला मित्र को कहीं और छोड़कर भाग निकला। दोनों नाबालिग हैं और अवध कॉलेज के छात्र हैं। पुलिस ने स्टूडेंट की गर्लफ्रेंड से पूछताछ की। उसकी जानकारी के आधार पर, उन्होंने गाड़ी का पता लगाया और मारुति स्विफ्ट कार बरामद कर ली। हालांकि, आरोपी स्टूडेंट अभी भी फरार है।

 Hit-and-Run Case: घटना पर पुलिस ने क्या कहा? (Lucknow Hit-and-Run Case)

बता दें कि सड़क हादसे में घायलों की पहचान 12 साल अरमान, 42 साल अवध बिहारी, साधना वर्मा, मीना देवी और 6 वर्षीय दीक्षित पटेल के तौर पर हुई है। सभी को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। इलाज के दौरान दीक्षित पटेल की जान चली गई। पुलिस के मुताबिक, हादसा शाम करीब 6 बजे कानपुर रोड पर हनुमान मंदिर के पास हुआ। तेज रफ्तार कार अचानक बेकाबू हो गई, पहले एक ऑटो-रिक्शा से टकराई और इसके बाद सड़क किनारे पैदल जा रहे लोगों को भी अपनी चपेट में ले लिया।

यह भी पढ़ें: कानपुर लैंबॉर्गिनी केस के आरोपी शिवम मिश्रा को मिली जमानत, 20 हजार के मुचलके पर छोड़ा गया

Shivangi Shandilya

शिवांगी शांडिल्य पत्रकारिता में पिछले 2 वर्षों से सक्रिय हैं। राजनीति, विदेश, क्राइम के अलावा आद्यात्मिक खबरें लिखना पसंद हैं। गलगोटिया विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की है। IGNOU से मास्टर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई जारी है। इस दौर में वेबसाइट पर लिखने का कार्य जारी है। पत्रकारिता की शुरुआत इंडिया न्यूज़ (इनखबर) से हुई, जहां बत्तौर हिन्दी सब-एडिटर के रूप में वेबसाइट पर काम किया। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में जन्म लेने वाली शिवांगी की शिक्षा उनके गृह जिले में ही हुई है। शिवांगी को राजनीतिक घटनाक्रम पर आलेख लिखना बेहद पसंद है।