Shoaib Bobby Shot Dead: उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले में शुक्रवार को दिनदहाड़े हुई एक सनसनीखेज वारदात ने पूरे जिले को दहला दिया है। व्यस्त लखनऊ-अयोध्या हाईवे पर असैनी मोड़ के पास अज्ञात हमलावरों ने कार सवार मुख्तार अंसारी के करीबी अधिवक्ता और चर्चित ‘शार्प शूटर’ शोएब किडवाई उर्फ बॉबी पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसा दीं। गोलीबारी इतनी तेज हुई कि हाईवे पर कुछ देर तक अफरा-तफरी मच गई और आस-पास के लोग दहशत में आ गए।
Mukhtar Ansari’s Shooter Shot Dead: बॉबी पर 15 राउंड फायरिंग की

बताया जा रहा है कि शोएब किडवाई को बाहुबली नेता मुख्तार अंसारी का करीबी माना जाता था और वह कई चर्चित मामलों से जुड़ा रहा था। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हमलावरों ने बॉबी की स्विफ्ट कार को घेरकर करीब 15 राउंड फायरिंग की, जिससे मौके पर ही उसकी दर्दनाक मौत हो गई। व्यस्त हाईवे पर हुई इस सनसनीखेज वारदात ने कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं और इलाके में भारी पुलिस बल तैनात है।
Shoaib Bobby Shot Dead: बाहुबली मुख्तार अंसारी का करीबी

मृतक शोएब किडवाई उर्फ बॉबी केवल एक अधिवक्ता नहीं था, बल्कि वह बाहुबली मुख्तार अंसारी का करीबी सहयोगी भी था। माफिया नेटवर्क में उसे एक ‘शार्प शूटर’ के रूप में जाना जाता था। बॉबी का आपराधिक इतिहास और माफिया से जुड़ाव इस हत्या को और जटिल बना रहा है। पुलिस जांच कर रही है कि क्या यह हत्याकांड माफिया गैंग्स के बीच के पुराने विवादों का परिणाम है।
घटनास्थल से कई खोखे बरामद
घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। हाईवे पर मौजूद लोगों ने इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी। जिसके बाद मौके पर नगर कोतवाली पुलिस और वरिष्ठ अधिकारी भारी पुलिस बल के साथ पहुंचे। फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल से कई खोखे बरामद किए हैं और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। डीजीपी मुख्यालय से भी इस मामले की मॉनिटरिंग की जा रही है।
Shoaib Bobby: गैंगवार या पेशेवर हत्या?

सूत्रों के अनुसार, शोएब किडवाई का नाम पहले भी आपराधिक मामलों में सामने आ चुका था। वह चर्चित जेलर हत्याकांड में भी आरोपी था। पुलिस अब इस हत्याकांड को पुरानी रंजिश, गैंगवार या पेशेवर हत्या के नजरिए से जांच रही है। आसपास के जिलों में अलर्ट जारी किया गया है और संदिग्ध वाहनों की तलाशी ली जा रही है।


Download Android App
Download iOS App




