जज के पास आया वाराणसी समेत 18 कचहरी उड़ाने का ईमेल, मचा हड़कंप, जानें किसने दी बम की धमकी

Summary :

Varanasi Court Bomb Threat: कोर्ट और स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी सिलसिला जारी है। अब उत्तर प्रदेश के वाराणसी में कोर्ट को उड़ाने की धमकी दी है और यह जिला जज के पास ईमेल आया है। कोर्ट के उड़ान के साथ ही शहर की 18 कचहरी उड़ाने की भी धमकी दी गई है जिससे कचहरी परिसर में हड़कंप मच गया है और पूरा परिसर खाली करा दिया गया है। इस धमकी भरे ईमेल के बाद पुलिस जांच में जुट गई है और सहयोग करने की भी अपील की गई है। इस दौरान ही लावारिस अटैची मिलने से सनसनी…

Varanasi Court Bomb Threat: कोर्ट और स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी सिलसिला जारी है। अब उत्तर प्रदेश के वाराणसी में कोर्ट को उड़ाने की धमकी दी है और यह जिला जज के पास ईमेल आया है। कोर्ट के उड़ान के साथ ही शहर की 18 कचहरी उड़ाने की भी धमकी दी गई है जिससे कचहरी परिसर में हड़कंप मच गया है और पूरा परिसर खाली करा दिया गया है। इस धमकी भरे ईमेल के बाद पुलिस जांच में जुट गई है और सहयोग करने की भी अपील की गई है। इस दौरान ही लावारिस अटैची मिलने से सनसनी फैल गई है।

Varanasi Court Bomb Threat

Varanasi Court Bomb Threat
Varanasi Court Bomb Threat

बम से उड़ाने की धमकी के बाद कोर्ट परिसर को खाली करा दिया गया है। पुलिस के अनुसार तमिलनाडु के सुनिया डासन ने धमकी भरा ईमेल भेजा है जिसमें धमकी देने के साथ ही कहा गया है कि 2021 तक तमिलनाडु की सरकार मीडिया को खत्म करना चाहती थी इसके लिए अपने पक्ष में कहने के लिए बड़े पत्रकारों को हायर करने का प्रयोग किया गया था। बता दें कि 18 शहरों की कचहरी को 1 बजे दोपहर में बम से उड़ाने की धमकी दी गई थी।

Threat To Varanasi District Judge

Varanasi Court Bomb Threat
Varanasi Court Bomb Threat

इस धमकी को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और माना जा रहा है कि यह शरारती तत्व की हरकत हो सकती है। पुलिस ने गंभीरता के चलते सख्त कदम उठाने शुरू कर दिए है और तमिलनाडु से ईमेल आने से वहां की पुलिस से भी संपर्क किया जा रहा है और सुनिया डासन की लोकेशन को भी ट्रेस किया जा रहा है। तमिलनाडु पुलिस से संपर्क साधने के बाद आरोपी तक पहुंचा जाएगा और सच्चाई  भी सामने आएगी।

ALSO READ: दिल्ली के कई स्कूलों को फिर मिली बम से उड़ाने की धमकी, सर्च ऑपरेशन जारी

Himanshu Negi

हिमांशू नेगी को देश-विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने GGSIPU से संबद्ध LLDIMS कॉलेज से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन (BJMC) की पढ़ाई की है। इसके बाद HNBGU Central University से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MAJMC) पूरा किया और पत्रकारिता की शुरुआत की। दैनिक जागरण और IJCP Pvt Ltd. में इंटर्नशिप करने के बाद उन्होंने सुदर्शन टीवी चैनल में 9 PM शो के लिए प्रोड्यूसर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।