Lucknow Train Dead Body: यूपी की राजधानी लखनऊ से एक डरावनी खबर सामने आई है। यहां एक युवती (21 साल) की निर्मम हत्या की खबर मिलने से हड़कंप मच गया है। युवती के शव को छह टुकड़ों में काट कर एक बक्से में भरकर चलती ट्रेन में छोड़ दिया गया। हत्यारों ने महिला के सिर कटे धड़ को बक्से में और हाथ व पैर को पॉलिथीन में पैक कर बक्से में रखकर छपरा-गोमतीनगर एक्सप्रेस की स्लीपर बोगी में लावारिस की तरह छोड़ दिया। जानकारी के मुताबिक, महिला का सिर बॉडी से गायब है, जिस कारण से अब तक उसकी पहचान नहीं हो पाई है.
Lucknow Train Murder: क्या है पूरा माजरा? (Gomti Nagar Express)

पुलिस ने इस घटना को लेकर बताया है कि हत्या बेहद प्लानिंग की तरह की गई थी. शव को धारदार हथियार से काटा गया है. महिला सलवार-सूट में थी और शरीर पर कई चोटों के निशान मिले हैं. पुलिस को शक है कि हत्या कहीं और की गई और शव को पहचान छिपाने के मकसद से ट्रेन में रखा गया.
पुलिस को शक है कि आखिर यह बक्सा ट्रेन में कब और कहां से आया? जांच एजेंसियां अब उन स्टेशनों पर जांच बढ़ा दी है, जहां ट्रेन लंबे समय तक रुकती है या जहां भारी भीड़ रूकती है। ऐसे में कहा जा रहा है कि ये छह स्टेशन इस मामले में सबसे अहम कड़ी साबित हो सकते हैं। यहां से पुलिस को कुछ अहम सबूत मिल सकते हैं।
Chhapra to Lucknow Train: पुलिस का बड़ा बयान

इस पूरे घटना को लेकर SP रेलवे रोहित मिश्र ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने केस की जानकारी देते हुए कि FIR दर्ज कर लिया है। इस मामले को लेकर तीन टीमों को जिम्मेदारी दी गई है. फिलहाल अब तक युवती की पहचान नहीं हो सकी है. शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. बोगी में आरक्षित टिकट वाले यात्रियों का पूरा डिटेल लिया गया है. हालांकि, जेनरल टिकट वाले भी उसमें सवार थे. इससे जांच में काफी परेशानी हो रही है।


Download Android App
Download iOS App




