285 KM की रेंज, 50 मिनट में चार्ज, महिंद्रा ने लॉन्च की Features Loaded EV कार! जानें कब शुरू होगी डिलीवरी

Summary :

Mahindra XUV 3XO EV Booking And Delivery: महिंद्रा एंड महिंद्रा लिमिटेड ने भारतीय बाजार में XUV 7XO के लॉन्च करने के दूसरे दिन ही एक और EV सेगमेंट में शानदार कार को लॉन्च किया है। इस कार के लॉन्च होते ही सबकॉम्पैक्ट एसयूवी सेगमेंट में इलेक्ट्रिक वाहनों के अपने पोर्टफोलियो का विस्तार किया है। बता दें कि यह महिंद्रा ने किफायती कीमत में 3XO EV को बाजार में उतारा है जिसमें कई शानदार फीचर, प्रीमियम केबिन और दमदार बैटरी की साथ ही लंबी रेंज मिलेगी। यह कार दो वेरिएंट AX5 और AX7L में उपलब्ध होगी। अगर आप भी EV कार…

Mahindra XUV 3XO EV Booking And Delivery: महिंद्रा एंड महिंद्रा लिमिटेड ने भारतीय बाजार में XUV 7XO के लॉन्च करने के दूसरे दिन ही एक और EV सेगमेंट में शानदार कार को लॉन्च किया है। इस कार के लॉन्च होते ही सबकॉम्पैक्ट एसयूवी सेगमेंट में इलेक्ट्रिक वाहनों के अपने पोर्टफोलियो का विस्तार किया है। बता दें कि यह महिंद्रा ने किफायती कीमत में 3XO EV को बाजार में उतारा है जिसमें कई शानदार फीचर, प्रीमियम केबिन और दमदार बैटरी की साथ ही लंबी रेंज मिलेगी। यह कार दो वेरिएंट AX5 और AX7L में उपलब्ध होगी। अगर आप भी EV कार लेने का सोच रहे है तो विस्तार से जानते है इस कार के फीचर, कीमत और कलर के बारे में…

Mahindra XUV 3XO EV Battery

 Mahindra XUV 3XO EV Booking And Delivery
Mahindra XUV 3XO EV Booking And Delivery

XUV 3XO EV में कई शानदार फीचर के साथ ही 39.4 kWh की बैटरी दी गई है और दावा किया गया है कि एक बार चार्ज करने पर 285 किमी तक की रेंज देगी साथ ही यह की 110 kW की पावर और 310 Nm का टॉर्क जनरेट करने में सक्षम है जिससे यह 8.3 सेकंड में 0 से 100 किमी प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ लेती है। बता दें कि 50 kW के DC फास्ट चार्जर से कार की बैटरी को लगभग 50 मिनट में 0 से 80 प्रतिशत तक चार्ज किया जा सकता है।

Mahindra XUV 3XO EV Features

 Mahindra XUV 3XO EV Booking And Delivery
Mahindra XUV 3XO EV Booking And Delivery

फीचर्स की बात करें तो, XUV 3XO EV में लेवल 2 ADAS दिया गया है, जिसमें एडैप्टिव क्रूज़ कंट्रोल, लेन कीप असिस्ट, फॉरवर्ड कोलिजन वार्निंग और ऑटो इमरजेंसी ब्रेकिंग शामिल हैं। अन्य खासियतों में ब्लाइंड व्यू मॉनिटरिंग के साथ 360 डिग्री सराउंड व्यू सिस्टम, 80 से अधिक फीचर्स, एलेक्सा के साथ एड्रेनॉक्स कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी और डॉल्बी एटमॉस के साथ हरमन कार्डन प्रीमियम ऑडियो सिस्टम शामिल हैं।

Mahindra XUV 3XO EV Price

 Mahindra XUV 3XO EV Booking And Delivery
Mahindra XUV 3XO EV Booking And Delivery

AX5 वेरिएंट की कीमत 13.89 लाख रुपये है, जबकि AX7L वेरिएंट की कीमत 14.96 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) है। 7.2 किलोवाट का वॉल चार्जर 50,000 रुपये के अतिरिक्त शुल्क पर उपलब्ध है। EV कॉम्पैक्ट कार की कीमत 13.89 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) से शुरू होती है और यह दो वेरिएंट – AX5 और AX7L में उपलब्ध होगी।

Mahindra XUV 3XO EV Booking And Delivery

Mahindra XUV 3XO EV Price
Mahindra XUV 3XO EV Price

महिंद्रा ने बताया कि इस कार को शहर में घूमने और चलाने की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए बनाया गया है। इसकी डिलीवरी 23 फरवरी, 2026 से शुरू होने वाली है। माना जा रहा है कि भारतीय बाजार में मौजूद Punch EV, Nexon EV, Windsor EV कार को जबरदस्त टक्कर दे सकती है।

ALSO READ: बजट रखें तैयार, ट्रिपल स्क्रीन, 7 Airbag और कई स्मार्ट फीचर के साथ XUV 7XO मचाएगी तहलका

Himanshu Negi

हिमांशू नेगी को देश-विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने GGSIPU से संबद्ध LLDIMS कॉलेज से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन (BJMC) की पढ़ाई की है। इसके बाद HNBGU Central University से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MAJMC) पूरा किया और पत्रकारिता की शुरुआत की। दैनिक जागरण और IJCP Pvt Ltd. में इंटर्नशिप करने के बाद उन्होंने सुदर्शन टीवी चैनल में 9 PM शो के लिए प्रोड्यूसर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।