अरविंद केजरीवाल के नाचने वाले बयान पर मनोज तिवारी का पलटवार

Summary :

केजरीवाल ने कहा कि मनोज तिवारी बहुत अच्छा नाचते हैं, दिलीप पांडे को नाचना नहीं आता, काम करना आता है। इस बार काम करने वाले को वोट देना।

आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने उत्तर पूर्वी दिल्ली से भाजपा उम्मीदवार मनोज को लेकर विवादित बयान दिया है। केजरीवाल ने शुक्रवार ‘आप’ प्रत्याशी दिलीप पांडे के लिए प्रचार करने के दौरान अरविंद केजरीवाल ने कहा कि मनोज तिवारी बहुत अच्छा नाचते हैं, दिलीप पांडे को नाचना नहीं आता, काम करना आता है। इस बार काम करने वाले को वोट देना, नाचने वाले को वोट नहीं देना।

मुख्यमंत्री के इस बयान के बाद BJP उम्मीदवार मनोज तिवारी ने पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि इस बयान से मेरे साथ दुर्व्यवहार कर उन्होंने (केजरीवाल ने) ‘पूर्वांचल’ के सीधे तौर पर अपमानित किया है। उन्होंने कहा कि अब वहीं लोग बताएंगे कि उसका क्या असर होगा।

‘हंसराज हंस को बाहर से लाकर भाजपा कह रही है उ.प. दिल्ली से कोई भी चुनाव लड़ने के योग्य नहीं’ 

इसके अलावा आप प्रमुख अरविंद केजरीवाल ने कहा कि भाजपा ने गायक हंसराज हंस को पंजाब से लेकर आई है क्योंकि उसे लगता है कि उत्तर पश्चिम दिल्ली से पिछड़े वर्ग का कोई भी सदस्य लोकसभा चुनाव लड़ने ‘योग्य’ नहीं है। बवाना में एक रोडशो के दौरान केजरीवाल ने पूछा कि क्या लोग अपनी समस्या के निराकरण के लिए पंजाब जाएंगे।

केजरीवाल ने कहा, “पंजाब से गायक हंसराज हंस को लाकर भाजपा उत्तर पश्चिम दिल्ली के लोगों से कह रही है कि पिछड़े वर्ग का कोई भी सदस्य इस इलाके से चुनाव लड़ने के योग्य नहीं है।” आम आदमी पार्टी ने अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित उत्तर पश्चिम दिल्ली लोकसभा सीट से गुगन सिंह को मैदान में उतारा है। कांग्रेस ने इस सीट से राजेश लिलोठिया को प्रत्याशी बनाया है।

लोकसभा चुनाव 2019 : मनोज तिवारी ने आप व कांग्रेस पर किया हमला

बवाना में समर्थकों के बीच अपने काफिले के साथ गुजर रहे केजरीवाल ने लोगों से कहा, “वह (गुगन सिंह) उत्तर पश्चिम दिल्ली के लोगों के लिये लड़ रहे हैं। उन्हें चुन कर मुझे मजबूत बनाइये।” केजरीवाल का राष्ट्रीय राजधानी में यह चौथा रोड शो था। बुधवार को उन्होंने पार्टी प्रत्याशी पंकज गुप्ता के साथ चांदनी चौक में एक रोडशो किया था।

बृहस्पतिवार को उन्होंने पूर्वी दिल्ली से आप प्रत्याशी आतिशी के लिये रोड शो किया और शुक्रवार को उन्होंने उत्तर पूर्वी दिल्ली में पार्टी प्रत्याशी दिलीप पांडेय के पक्ष में रोड शो किया। उनका रोड शो पार्टी के तीसरे चरण के प्रचार का हिस्सा है जो मंगलवार को शुरू हुआ और यह 10 मई तक चलेगा। बता दें कि दिल्ली में 12 मई को मतदान होगा और 10 मई को चुनाव प्रचार का अंतिम दिन है।

Desk Team