Justin Trudeau की जगह Mark Carney बने Canada के प्रधानमंत्री

Summary :

Canada के 24वें प्रधानमंत्री के रूप में मार्क कार्नी ने ली शपथ

मार्क कार्नी ने कनाडा के नए प्रधानमंत्री के रूप में शपथ ली, जस्टिन ट्रूडो की जगह ली। उन्होंने फ्रेंच और अंग्रेजी दोनों में शपथ ली और एक मजबूत अर्थव्यवस्था बनाने का वादा किया। विपक्षी कंजर्वेटिव पार्टी के नेता पियरे पोलीवरे ने कार्नी की आलोचना की, जबकि कार्नी ने अमेरिकी टैरिफ पर ट्रम्प प्रशासन से बातचीत की इच्छा जताई।

कनाडा के लिबरल पार्टी के नेता मार्क कार्नी ने जस्टिन ट्रूडो की जगह देश के नए प्रधानमंत्री के रूप में शपथ ली। बता दें कि कनाडा के 24वें प्रधानमंत्री कार्नी ने फ्रेंच और अंग्रेजी दोनों में पद की शपथ ली। कनाडा के नए PM कार्नी ने कहा कि हम एक ऐसी सरकार बना रहे हैं जो हमारे देश की सबसे ज़्यादा ज़रूरतों को पूरा करेगी। हम इस संकट के दौरान कनाडाई लोगों की रक्षा करेंगे और भविष्य के लिए एक मज़बूत अर्थव्यवस्था का निर्माण करेंगे।

PM Mark Carney

विपक्ष की आलोचना

विपक्षी कंजर्वेटिव पार्टी के नेता पियरे पोलीवरे ने पिछले कई हफ़्तों से कार्नी पर हमला करते हुए उन्हें ट्रूडो और उनकी सरकार की सबसे अलोकप्रिय नीतियों से तुलना की है। कार्नी ने ट्रूडो के आर्थिक सलाहकार के रूप में काम किया, लेकिन वह कभी भी कनाडा की संसद के निर्वाचित सदस्य नहीं रहे।

America-canada Tariff: कनाडा ने रद्द किया $100 मिलियन Starlink सौदा

ट्रम्प के साथ बातचीत के लिए तैयार

इससे पहले, ट्रूडो की बात दोहराते हुए, कार्नी ने कहा था कि कनाडाई वस्तुओं पर अमेरिकी टैरिफ अनुचित है। ओंटारियो में एक स्टील प्लांट में पत्रकारों से बात करते हुए PM कार्नी ने कहा कि उनकी सरकार ट्रम्प प्रशासन के साथ बातचीत शुरू करने की कोशिश करेगी। हम अमेरिकी सरकार के साथ बैठने के लिए तैयार हैं। ऐसी स्थिति में जहाँ कनाडाई संप्रभुता का सम्मान हो और हम एक साझा दृष्टिकोण, व्यापार के लिए एक अधिक व्यापक दृष्टिकोण के लिए काम कर रहे हों।

Himanshu Negi

हिमांशू नेगी को देश-विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने GGSIPU से संबद्ध LLDIMS कॉलेज से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन (BJMC) की पढ़ाई की है। इसके बाद HNBGU Central University से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MAJMC) पूरा किया और पत्रकारिता की शुरुआत की। दैनिक जागरण और IJCP Pvt Ltd. में इंटर्नशिप करने के बाद उन्होंने सुदर्शन टीवी चैनल में 9 PM शो के लिए प्रोड्यूसर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।