Massive Airstrike Attack On Tehran: अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच 23 दिन से भीषण युद्ध जारी है। यह युद्ध कम होने के बदले लगातार तेज होता जा रहा है और ईरान में सुप्रीम लीडर समेत कई टॉप अधिकारी, सैन्य ठिकानें और गैस-तेल रिफाइनरी को निशाना बनाया जा रहा है। अब ड्रोन, बैलिस्टिक मिसाइल और कलस्टर बम की बारिश की जा रही है। आज इजरायली हमलों से ईरान की राजधानी तेहरान दहल उठी है। लक्षित हवाई हमलों के बाद भारी नुकसान हुआ है और राजधानी में जोरदार विस्फोटों की आवाज गूंज उठी है।
हमलों में एक्सप्रेसवे को निशाना बनाया
ये हमले ज़िलों 1, 4, 11, 13 और 21 में हुए। हमलों में एक्सप्रेसवे को निशाना बनाया गया और विस्फोटों की तेज़ आवाजें सुनाई दीं। जिला 13 में पिरौजी स्ट्रीट, जिला 21 में गरमदारेह क्षेत्र, जिला 1 में शहीद बाबाई एक्सप्रेसवे और शहीद लंगारी स्ट्रीट, साथ ही जिला 4 में शहीद बाबाई एक्सप्रेसवे का अंतिम छोर और हेरावी स्क्वायर क्षेत्र और जिला 11 में जोम्हौरी के चौराहे पर हाफ़िज़ स्ट्रीट पर भीषण विस्फोट की आवाजें सुनी गई हैं। वहीं ईरान के उर्मिया में हुए हवाई हमले में हताहतों और बड़े पैमाने पर नुकसान की खबर दी।
मिसाइल फैक्ट्री को निशाना बनाया
इजरायल के साथ ही अमेरिका भी ईरान पर ताबड़तोड़ हमले कर रहा है और अब ईरान की मिसाइल फैक्ट्री को निशाना बनाये जाने का दावा किया है। अमेरिकी केंद्रीय कमान ने बताया कि अमेरिका द्वारा किए गए एक विनाशकारी हमले में ईरान का क़ोम टरबाइन इंजन उत्पादन ध्वस्त हो गया है। यह हमलावर ड्रोन और विमान घटकों के लिए गैस टरबाइन इंजन का उत्पादन करता था। अमेरिकी सेंट्रल कमांड ने धमाके में उड़ाए फैक्ट्री की वीडियो भी शेयर की है।
होर्मुज को अनिश्चित काल के लिए बंद करने को तैयार
अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच संघर्ष चौथे सप्ताह में पहुंच गया है। ईरानी सशस्त्र बलों के मुख्यालय ने कहा है कि यदि संयुक्त राज्य अमेरिका ईरानी ऊर्जा सुविधाओं पर बमबारी की धमकी देता है, तो वह होर्मुज को अनिश्चित काल के लिए बंद करने को तैयार है। बढ़ते तनाव के बीच, ईरान के संसद अध्यक्ष मोहम्मद बाकर क़लीबाफ़ ने अमेरिका को ईरान के प्रति किसी भी प्रकार के दुस्साहस के खिलाफ चेतावनी दी और कहा कि यदि देश की ऊर्जा सुविधाओं पर हमला होता है, तो क्षेत्र में सैन्य बजट, ऊर्जा और महत्वपूर्ण बुनियादी ढांचे को वित्तपोषित करने वाली अमेरिकी वित्तीय संस्थाएं तेहरान के लिए वैध लक्ष्य मानी जाएंगी।
ALSO READ: मित्र देशों के लिए खुलेगा होमुर्ज, लेकिन हमला करने वालों के लिए बंद, जंग के बीच ईरान का बड़ा ऐलान























