Bihar Board Result 2026: बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (Bihar School Examination Board) आज कक्षा 12वीं का रिजल्ट जारी करेगा। बोर्ड अध्यक्ष आनंद किशोर ने इसकी आधिकारिक जानकारी दी है। रिजल्ट आज यानी 23 मार्च 2026 को घोषित किया जाएगा। इस मौके पर शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव डॉ. बी. राजेन्दर भी उपस्थित रहेंगे। परीक्षार्थी अपना रिजल्ट बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट्स पर चेक कर सकते हैं। आइए जानते हैं कि रिजल्ट कैसे चेक करें।
Bihar Board Result 2026: कितने बजे जारी होगा रिजल्ट?

बिहार बोर्ड 12वीं की परीक्षा देने वाले छात्र-छात्रों का इंतजार अब ख़त्म होने वाला है। बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने रिजल्ट जारी करने की तारीख और समय घोषित कर दिया है। इंटरमीडिएट का रिजल्ट 23 मार्च को दोपहर 1:30 बजे जारी किया जाएगा। रिजल्ट बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर चेक कर सकते हैं।
#BSEB #BiharBoard #Bihar #Inter_Result_2026 #BiharBoardResult pic.twitter.com/gU9ycp341o
— Bihar School Examination Board (@officialbseb) March 23, 2026
इन वेबसाइट पर देखें आपने रिजल्ट
- biharboardonline.bihar.gov.in
- interbiharboard.com
- secondary.biharboardonline.com
- biharboardonline.com
- results.biharboardonline.com
Bihar Board Result 2026: कैसे चेक करें बिहार बोर्ड कक्षा 12 का रिजल्ट 2026?

- बोर्ड आधिकारिक वेबसाइट पर बिहार बोर्ड कक्षा 12 का रिजल्ट 2026 का रिजल्ट जारी करेगा।
- सबसे पहले, बिहार बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट।
- अपने एडमिट कार्ड में दिए रोल कोड और रोल नंबर डालें।
- कैप्चा वेरिफिकेशन पूरा करें।
- अब ‘View’ बटन पर क्लिक करें।
- आपका कक्षा 12 का रिजल्ट 2026 स्क्रीन पर दिख जाएगा।
- भविष्य में उपयोग के लिए, रिजल्ट सेव करें या प्रिंटआउट निकालकर रख लें।
बोर्ड ने छात्रों को दी जरूरी सलाह
बोर्ड ने छात्रों को शांत रहकर रिजल्ट देखने की सलाह दी है। इसके साथ ही ही कहा है कि गलत अफवाह और जानकारी पर भरोसा न करें। रिजल्ट से जुडी जानकारी सिर्फ आधिकारिक वेबसाइट पर ही देखें। मार्कशीट से संबंधित जानकारी बाद में स्कूल से मिलेगी। बोर्ड ने छात्रों को भविष्य के लिए शुभकामनाएं भी दी।


Download Android App
Download iOS App




