Maulana Khalid Rashid Appeal: इस्लामिक सेंटर ऑफ इंडिया के चेयरमैन मौलाना खालिद रशीद ने आगामी जनगणना 2027 को लेकर मुस्लिम समुदाय से कुछ अपील की है। उन्होंने कहा कि वे धर्म के कॉलम में इस्लाम और मातृभाषा के कॉलम में उर्दू ही लिखें। उन्होंने कहा कि यह समुदाय की सही पहचान और भविष्य की योजनाओं से जुड़ा अहम मुद्दा है। जब तक सही और सटीक आंकड़े नहीं मिलेंगे, तब तक भाषा और समुदाय के विकास के लिए ठोस नीतियां बन पाना मुश्किल होगा।
Maulana Khalid Rashid Appeal: “धर्म के स्थान पर सिर्फ ‘इस्लाम’ लिखें…”

मौलाना खालिद रशीद फिरंगी महली ने खासतौर पर धर्म और मातृभाषा वाले कॉलम को सबसे महत्वपूर्ण बताया है। इसलिए उन्होंने जोर देकर कहा कि जनगणना फॉर्म भरते समय धर्म के स्थान पर सिर्फ “इस्लाम” ही लिखें। इसके साथ मातृभाषा के कॉलम में हिंदी की जगह उर्दू लिखें। उन्होंने कहा कि ये हमारी पहचान और विरासत से जुड़ा मामला है।
उनके मुताबिक आमतौर पर लोग भाषा में हिंदी लिख देते हैं, लेकिन अपनी सही पहचान दर्ज करना जरुरी है। उनका तर्क है कि सरकार जब भविष्य में जनकल्याणकारी योजनाएं बनाएगी, तो इसी डेटा का इस्तेमाल करेगी। अगर डेटा स्पष्ट होगा, तो सरकार को योजनाएं बनाने और उन्हें लागू करने में आसानी होगी।
Maulana Khalid Rashid Appeal: जनगणना 2027 पूरी तरह डिजिटल होगी

बुधवार को मुख्य सचिव एसपी गोयल ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए बैठक की और सभी जिलाधिकारियों को सख्त निर्देश दिए। जनगणना 2027 पूरी तरह डिजिटल होगी और इसमें सही आंकड़ों पर खास ध्यान दिया जाएगा। लोग 7 मई से पोर्टल पर खुद अपनी जानकारी भर सकेंगे। सरकार का लक्ष्य है कि यह काम बिना किसी गलती के पूरा हो और इसके लिए तकनीक का बड़े स्तर पर इस्तेमाल किया जाएगा ताकि डेटा पारदर्शी और सुलभ रहे।


Download Android App
Download iOS App




