Bihar में सत्ता बदलाव की उलटी गिनती शुरू, नए मुख्यमंत्री का जल्द सामने आएगा चेहरा, NDA ने विधयकों को कहा Patna में ही रहे

Summary :

New Chief Minister of Bihar announcement: बिहार की राजनीति इस समय एक अहम मोड़ पर है। जैसे-जैसे समय बीत रहा है, राज्य में नई सरकार के गठन को लेकर चर्चाएँ तेज़ होती जा रही हैं। 14 और 15 अप्रैल को काफी अहम माना जा रहा है, क्योंकि पूरी संभावना है कि इसी दौरान बिहार के नए मुख्यमंत्री के नाम का ऐलान कर दिया जाएगा। सूत्रों के मुताबिक, NDA ने अपने सभी 202 विधायकों को 14 और 15 अप्रैल को पटना में ही रहने के निर्देश दिए हैं। इस दौरान किसी भी विधायक को शहर छोड़कर जाने की इजाज़त नहीं होगी। New…

New Chief Minister of Bihar announcement: बिहार की राजनीति इस समय एक अहम मोड़ पर है। जैसे-जैसे समय बीत रहा है, राज्य में नई सरकार के गठन को लेकर चर्चाएँ तेज़ होती जा रही हैं। 14 और 15 अप्रैल को काफी अहम माना जा रहा है, क्योंकि पूरी संभावना है कि इसी दौरान बिहार के नए मुख्यमंत्री के नाम का ऐलान कर दिया जाएगा। सूत्रों के मुताबिक, NDA ने अपने सभी 202 विधायकों को 14 और 15 अप्रैल को पटना में ही रहने के निर्देश दिए हैं। इस दौरान किसी भी विधायक को शहर छोड़कर जाने की इजाज़त नहीं होगी।

New Chief Minister of Bihar Announcement: शिवराज सिंह को हवाई जहाज में दी जाएगी पर्ची

New Chief Minister of Bihar Announcement
New Chief Minister of Bihar Announcement

BJP नेतृत्व ने शिवराज सिंह चौहान को केंद्रीय पर्यवेक्षक नियुक्त किया है, जो 14 अप्रैल को पटना पहुंचेंगे और पूरी प्रक्रिया पर नज़र रखेंगे। खबर तो यह भी है कि शिवराज सिंह को हवा में सीएम के नाम की पर्ची दी जाएगी। 14 अप्रैल को NDA विधायक दल की एक अहम बैठक होनी है। माना जा रहा है कि इसी बैठक में नए मुख्यमंत्री के नाम पर अंतिम मुहर लग जाएगी। इसके बाद नीतीश कुमार अपना इस्तीफ़ा सौंप सकते हैं। अगले दिन, यानी 15 अप्रैल को नए मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण समारोह की तैयारियाँ ज़ोरों पर हैं।

Nitish Cabinet Meeting: 14 अप्रैल को नीतीश कैबिनेट की बैठक

Nitish Cabinet Meeting
Nitish Cabinet Meeting (Source: Social Media)

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने 14 अप्रैल को सुबह 11 बजे कैबिनेट की बैठक बुलाई है। माना जा रहा है कि इस बैठक के बाद वे राज्यपाल सैयद अता हसनैन को अपना इस्तीफ़ा सौंप सकते हैं। बिहार के उद्योग मंत्री दिलीप जायसवाल ने कहा, “हम कैबिनेट की बैठक में शामिल होंगे और मुख्यमंत्री जो भी फ़ैसला लेंगे, उसका पालन करेंगे।” इस बीच, JD(U) के वरिष्ठ नेता संजय कुमार झा ने भरोसा जताते हुए कहा कि पूरी प्रक्रिया बहुत ही सुचारू ढंग से आगे बढ़ रही है और मुख्यमंत्री खुद इस पर नज़र रखे हुए हैं। हालांकि, आगामी दो दिन बिहार के लिए काफी अहम होने वाला है। इस दौरान बिहार को नई सरकार मिलेगी।

यह भी पढ़ें – केरल में डेंटल स्टूडेंट की संदिग्ध हालत में मौत, फैकल्टी पर उत्पीड़न के आरोप के बाद जांच तेज

Shivangi Shandilya

शिवांगी शांडिल्य पत्रकारिता में पिछले 2 वर्षों से सक्रिय हैं। राजनीति, विदेश, क्राइम के अलावा आद्यात्मिक खबरें लिखना पसंद हैं। गलगोटिया विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की है। IGNOU से मास्टर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई जारी है। इस दौर में वेबसाइट पर लिखने का कार्य जारी है। पत्रकारिता की शुरुआत इंडिया न्यूज़ (इनखबर) से हुई, जहां बत्तौर हिन्दी सब-एडिटर के रूप में वेबसाइट पर काम किया। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में जन्म लेने वाली शिवांगी की शिक्षा उनके गृह जिले में ही हुई है। शिवांगी को राजनीतिक घटनाक्रम पर आलेख लिखना बेहद पसंद है।