MG Cyberster Track Review: स्पोर्ट्स लुक, 580KM की रेंज, जानें कीमत और फीचर

Summary :

MG Cyberster Track Review: ब्रिटिश की वाहन निर्माता एमजी मोटर्स ने भारतीय बाजार में कई शानदार कार को लॉन्च किया है। कुछ दिनों पहले ही भारत में दमदार स्पोर्टस EV कार MG Cyberster को लॉन्च किया है। बता दें कि 2 सीटर EV स्पोर्ट्स कार में कई हाईटेक फीचर, 580KM की रेंज का दावा, दमदार पावरट्रेन के साथ शार्प लुक दिया गया है। इस कार को BIC रेसट्रैक पर चलाया गया, आईए विस्तार से जानते है MG Cyberster Track Review के बारे में। MG Cyberster Track Review इस शानदार कार के इंटिरियर में प्रीमियम फीचर को शामिल किया गया है।…

MG Cyberster Track Review: ब्रिटिश की वाहन निर्माता एमजी मोटर्स ने भारतीय बाजार में कई शानदार कार को लॉन्च किया है। कुछ दिनों पहले ही भारत में दमदार स्पोर्टस EV कार MG Cyberster को लॉन्च किया है। बता दें कि 2 सीटर EV स्पोर्ट्स कार में कई हाईटेक फीचर, 580KM की रेंज का दावा, दमदार पावरट्रेन के साथ शार्प लुक दिया गया है। इस कार को BIC रेसट्रैक पर चलाया गया, आईए विस्तार से जानते है MG Cyberster Track Review के बारे में।

MG Cyberster Track Review

इस शानदार कार के इंटिरियर में प्रीमियम फीचर को शामिल किया गया है। बता दें कि 10.2 इंच का इंफोटेंमेंट डिस्पले दिया गया है, 7 इंच का इंस्ट्रूमेंट कल्सटर, क्लाईमेट कंट्रोल, BOSE के ऑडियो सिस्टम, एमबिएंट लाइट, ट्रैक्शन कंट्रोल और स्पोर्टी लुक के लिए हल्का स्टेयरिंग और लग्जरी फिनिश दिया गया है।

MG Cyberster Range

MG Cyberster कार को ट्रैक पर चलाने पर कई फीचर और शानदार लुक नजर आया लेकिन रेंज के बारे में ट्रैक में जानकारी सामने नहीं आई है। बता दें कि इस कार में 77kwh की बड़ी बैटरी पैक दिया गया है और दावा है कि यह सबसे पतली 110mm की बैटरी दी गई है। कंपनी का दावा है कि सिंगल चार्ज में यह कार 580km की रेंज देने में सक्षम है साथ ही फास्ट चार्जिंग के लिए 144 kw का DC चार्जर दिया गया है। कार को सिर्फ 40 मिनट चार्ज पर लगाने से लगभग 80 प्रतिशत तक चार्ज हो सकती है।

MG Cyberster Features

MG Cyberster Doors

स्पोर्ट्स लुक में लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचने के साथ ही टू सीटर कार में सेंसर से लैस दरवाजे दिए गए है। बता दें कि इस कार के दरवाजे सिर्फ बटन से ही खुलते और बंद होते है, साथ ही मैनुअल दरवाजे ना होने के कारण दरवाजों के पास रहने पर या किसी भी वस्तु के फंसने पर यह अपने आप रूक जाते है औऱ खुल जाते है।

MG Cyberster Price

MG Cyberster में कई शानदार फीचर के साथ ही भारतीय बाजार में कीमत की जानकारी भी बता दी है। बता दें कि शुरूआत में कार को बुक करने वालों के लिए एक्स शोरूम कीमत 72.49 लाख रुपये रखी गई थी। वहीं बाद में अन्य ग्राहकों के लिए एक्स शोरूम कीमत 74.99 लाख रुपये रखी गई है। बता दें कि कार की डिलीवरी 10 अगस्त से शुरू हो जाएगी।

ALSO READ: भारत में लॉन्च हुई Honda Shine 100 DX, जानें दमदार Features और Price

Himanshu Negi

हिमांशू नेगी को देश-विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने GGSIPU से संबद्ध LLDIMS कॉलेज से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन (BJMC) की पढ़ाई की है। इसके बाद HNBGU Central University से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MAJMC) पूरा किया और पत्रकारिता की शुरुआत की। दैनिक जागरण और IJCP Pvt Ltd. में इंटर्नशिप करने के बाद उन्होंने सुदर्शन टीवी चैनल में 9 PM शो के लिए प्रोड्यूसर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।