मोजतबा खामेनेई पर इजरायल का भीषण हमला! ईरान में मचा हड़कंप, मिसाइलों की बौछार में बुरी तरह से हुए घायल

Mojtaba Khamenei Injured

Mojtaba Khamenei Injured:  ईरान में पूर्व सुप्रीम लीडर खामेनेई की हत्या के बाद ईरान में उन्हीं का बेटा मोजतबा खामेनेई को नया सुप्रीम लीडर बनाया है लेकिन अब दावा किया जा रहा है कि इजरायल ने मोजताब पर भीषण हमला कर दिया है जिससे ईरान में हड़कंप मच गया है। बताया जा रहा है कि इजरायल की तरफ से दागी गई मिसाइलों में वह बुरी तरह से घायल हो गए है। ईरान की टीवी ने पुष्टि करते हुए बताया कि मोजतबा खामेनेई रमजान का जानबाज़ है जिससे माना जा रहा  कि वह युद्ध में घायल हुए लेकिन अभी जिंदा है। वहीं ट्रंप ने भी लगातार चेतावनी दी है कि ईरान का नया सुप्रीम लीडर ज्यादा दिन नहीं टिकेगा।

Mojtaba Khamenei Injured: बेटे को ईरान की कमान मिली

Iran Attack Israel
Iran Attack Israel (Source: Social Media)

पूर्व सुप्रीम लीडर खामेनेई की हत्या के बाद उनके बेटे को ईरान की कमान मिली है जिसके बाद ट्रंप और इजरायल की प्रतिक्रिया भी सामने आई है जहां ट्रंप ने खुली चेतावनी देते हुए कहा कि अगर उन्हें हमसे स्वीकृति नहीं मिलती है, तो वे लंबे समय तक नहीं टिकेंगे। वहीं इजरायल ने भी चेतावनी देते हुए कहा कि मोजतबा पदग्रहण करने के बाद हमेशा IDF का टारगेट रहेंगे और हम यह हमला करके मिशन पूरा करेंगे। हमले के बाद बताया जा रहा है कि वह बुरी तरह से घायल है लेकिन अभी जिंदा है।

देश के सर्वोच्च पद के लिए नामित किया

Iran Attack Israel
Iran Attack Israel (Source: Social Media)

अयातुल्ला मोजतबा को 88 सदस्यीय विशेषज्ञ सभा द्वारा देश के सर्वोच्च पद के लिए नामित किया गया था। विशेषज्ञ सभा के सम्मानित प्रतिनिधियों के निर्णायक मत के आधार पर, इस्लामी गणराज्य ईरान की पवित्र व्यवस्था के तीसरे नेता के रूप में नियुक्त और सम्मानित किया गया है। यह परिवर्तन क्षेत्रीय अस्थिरता के बीच हो रहा है, जो पूर्व नेता अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत के बाद हुए सैन्य अभियान के बाद हुआ है।

ALSO READ:  ‘लंबे समय तक नहीं रहेगा….देखते है क्या करना है’, मोजतबा के सुप्रीम लीडर बनने पर ट्रंप ने दी खुली धमकी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Make Punjab Kesari Your Trusted News Source

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।