मध्यप्रदेश बोर्ड की 10वीं और 12वीं कक्षा के परिणाम घोषित कर दिए गए हैं। विद्यार्थी MPBSE.nic.in पर जाकर रोल नंबर और अन्य जानकारी भरकर अपना परिणाम देख सकते हैं। मुख्यमंत्री मोहन यादव की उपस्थिति में परिणाम जारी किया गया। 10वीं में 9,54,597 और 12वीं में 7,07,760 छात्र परीक्षा में उपस्थित थे।
मध्यप्रदेश बोर्ड की 10वीं और 12वीं कक्षा का परिणाम आज कर दिया गया है। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव की उपस्थिति में रिजल्ट जारी कर दिया गया है। रिजल्ट देखने के लिए विद्यार्थी MPBSE.nic.in की आधिकारिक वेबसाइट पर चेक कर सकते है। रोल न. और जरूरी जानकारी भरने के बाद परिणाम देख सकते है और अपने स्कोरकार्ड को प्रिंट करा सकते है। मुख्यमंत्री मोहन यादव मध्यप्रदेश माध्यमिक शिक्षा मण्डल द्वारा आयोजित हाईस्कूल एवं हायर सेकेण्डरी परीक्षा वर्ष 2024-25 के परीक्षाफल की घोषणा कर रहे है।
LIVE: मध्यप्रदेश माध्यमिक शिक्षा मण्डल द्वारा आयोजित हाईस्कूल एवं हायर सेकेण्डरी परीक्षा वर्ष 2024-25 के परीक्षाफल की घोषणा
https://t.co/mTTXrQO3Oa— Dr Mohan Yadav (@DrMohanYadav51) May 6, 2025
मध्यप्रदेश के बोर्ड परीक्षा में उपस्थित छात्र छात्राओं का आज इंतजार खत्म हो गया है। 10वीं और 12वीं कक्षा के परिणाम जारी कर दिए गए है। बता दें कि वर्ष 2025 में 10वीं बोर्ड परिक्षा 9,54,597 विद्यार्थी उपस्थित थे और 12वीं बोर्ड परिक्षा में 7,07,760 छात्र उपस्थित थे। बता दें कि हायर सेकेंडरी में 74.48 और हाई स्कूल में 76.22 प्रतिशत बच्चे सफल रहे हैं।
CM मोहन यादव का बयान
MP के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने बताया कि इस बार के नतीजे कई वर्षों से बेहतर रहे हैं और 15 साल का रिकॉर्ड भी टूटा है। दोनों ही परीक्षा में छात्राओं ने सफलता हासिल की है, मेरिट सूची में भी उनका स्थान रहा है और सरकारी विद्यालयों के भी नतीजे निजी विद्यालयों से बेहतर रहे हैं। वहीं जो छात्र असफल हुए हैं, उनके लिए भी सरकार ने विशेष पहल की है। इसलिए जो असफल हैं, वे फिर मेहनत करें और सफलता पाएंगे।


Download Android App
Download iOS App



