भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता एवं केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने कांग्रेस के नेता सैम पित्रोदा को ‘बुद्धि से पैदल बुद्धिजीवी’ करार दिया है और कहा है कि उन्होंने 1984 के दंगों के पीड़ित के जख्मों पर नमक छिड़कने का पाप किया है।
नकवी ने शुक्रवार कहा, “कांग्रेस ‘बुद्धि से पैदल बुद्धिजीवियों का बसेरा’ है। पित्रोदा ने 1984 के जघन्य अपराध पर कांग्रेस के मन की बात कर एक बार फिर लोगों के जख्मों पर नमक छिड़कने का पाप किया है। उन्होंने कहा कि सैम पित्रोदा राहुल गांधी के ‘गुरु’ हैं। कांग्रेस उनके बयान पर आपराधिक चुप्पी और लीपापोती कर 1984 के जघन्य अपराध को फिर से एक बार न्यायोचित ठहराने की कोशिश कर रही है।
पित्रोदा के बयान पर मोदी ने कांग्रेस को घेरा, कहा- इससे पता चलता है पार्टी का चरित्र
कांग्रेस नेताओं द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को ‘कमजोर प्रधानमंत्री’ बताये जाने पर कड़ी प्रक्रिया देते हुए नकवी ने कहा कि जिस प्रधानमंत्री ने दिल्ली की सत्ता के गलियारे से सत्ता के दलालों को तड़पार किया, पाकिस्तान में चल रही आतंकवाद की बेनामी फैक्ट्री को पूरी दुनिया के सामने बेनकाब और अलग-थलग किया, मसूद अजहर जैसे आतंकवादी को वैश्विक आतंकवादी घोषित कराया, अलकायदा-आईएस जैसे आतंकी समूहों के मंसूबों को नाकाम कर उनकी कमर तोड़ी, सर्जिकल स्ट्राइक और बालाकोट में भारत के सुरक्षा बलों ने आतंकवादियों के गढ़ में घुस कर उन्हें ढेर किया, जिस प्रधानमंत्री के काम और ताकत को पूरी दुनिया स्वीकार कर रही है, उन्हें अपमानित कर उन्हें अपशब्द कह और गाली दे कर उनकी गरिमा और सम्मान को कमजोर नहीं किया जा सकता है।
मुख्तार अब्बास नकवी ने कहा कि दरअसल कांग्रेस का ‘सामंती परिवार’ जिस तरह की अपने ‘‘परिवार या रिमोट की सरकार’’ चलाने का आदी है, उसे एक मजबूत और प्रभावशाली सरकार और प्रधानमंत्री की विश्वव्यापी लोकप्रियता हजम नहीं हो रही है। कांग्रेस का डीएनए ‘मजबूर और जुगाड़ की सरकार’ बनाने और चलाने का है।


Download Android App
Download iOS App




