Namibia देश के लिए रवाना हुए PM मोदी, जानें क्यों खास है यह दौरा

Summary :

PM नरेंद्र मोदी 5 देशों की विदेश यात्रा पर है। घाना से शुरू हुई यह यात्रा Namibia देश का दौरे के बाद समाप्त होगी। ब्राजील की दो दिवसीय यात्रा के समापन के बाद PM मोदी नामीबिया के लिए रवाना हो गए है। ब्राजील यात्रा पर PM मोदी ने रियो डी जेनेरियो में 17वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में भाग लिया और ब्रासीलिया में राष्ट्रपति लुईस इनासियो लूला दा सिल्वा के साथ द्विपक्षीय चर्चा की। बता दें कि PM मोदी राष्ट्रपति नेटुम्बो नंदी-नदैतवा के निमंत्रण पर नामीबिया की यात्रा के लिए रवाना हुए है। यह PM मोदी की नामीबिया की पहली यात्रा…

PM नरेंद्र मोदी 5 देशों की विदेश यात्रा पर है। घाना से शुरू हुई यह यात्रा Namibia देश का दौरे के बाद समाप्त होगी। ब्राजील की दो दिवसीय यात्रा के समापन के बाद PM मोदी नामीबिया के लिए रवाना हो गए है। ब्राजील यात्रा पर PM मोदी ने रियो डी जेनेरियो में 17वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में भाग लिया और ब्रासीलिया में राष्ट्रपति लुईस इनासियो लूला दा सिल्वा के साथ द्विपक्षीय चर्चा की। बता दें कि PM मोदी राष्ट्रपति नेटुम्बो नंदी-नदैतवा के निमंत्रण पर नामीबिया की यात्रा के लिए रवाना हुए है। यह PM मोदी की नामीबिया की पहली यात्रा होगी और भारत से नामीबिया की तीसरी प्रधानमंत्री यात्रा होगी।

द्विपक्षीय चर्चा करेंगे

PM मोदी नामीबिया की यात्रा के दौरान राष्ट्रपति नंदी-नदैतवा के साथ द्विपक्षीय चर्चा करेंगे और नामीबिया के संस्थापक पिता और प्रथम राष्ट्रपति स्वर्गीय डॉ. सैम नुजोमा को श्रद्धांजलि भी अर्पित करेंगे। साथ ही नामीबिया की संसद में भाषण भी दे सकते है। यह यात्रा नामीबिया के साथ भारत के आर्थिक ऐतिहासिक संबंधों को मजबूती देगा।

सर्वोच्च नागरिक सम्मान से सम्मानित

PM मोदी की ब्राजील यात्रा के दौरान सर्वोच्च नागरिक सम्मान द ग्रैंड कॉलर ऑफ द नेशनल ऑर्डर ऑफ द सदर्न क्रॉस से सम्मानित किया गया और PM मोदी ने राष्ट्रपति लूला को धन्यवाद दिया। बता दें कि PM मोदी ब्राजील के राष्ट्रपति लुइज़ इनासियो लूला दा सिल्वा के निमंत्रण पर ब्राजील की राजकीय यात्रा पर थे। अपनी यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने राष्ट्रपति लूला के साथ बैठक की और रियो डी जेनेरियो में ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में भाग लिया। ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के दौरान कई विश्व नेताओं के साथ द्विपक्षीय बैठकें भी कीं।

Also Read: भारत बंद आज, 25 करोड़ कर्मचारी हड़ताल पर, जानें कितना होगा असर

Himanshu Negi

हिमांशू नेगी को देश-विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने GGSIPU से संबद्ध LLDIMS कॉलेज से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन (BJMC) की पढ़ाई की है। इसके बाद HNBGU Central University से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MAJMC) पूरा किया और पत्रकारिता की शुरुआत की। दैनिक जागरण और IJCP Pvt Ltd. में इंटर्नशिप करने के बाद उन्होंने सुदर्शन टीवी चैनल में 9 PM शो के लिए प्रोड्यूसर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।