Noida Coaching Centre Sealed : दिल्ली के बाद नोएडा में भी कोचिंग सेंटर्स में मिली गड़बड़ी, कई सील

Summary :

Noida Coaching Centre Sealed : दिल्ली में कोचिंग सेंटर में हुए हादसे के बाद अब नोएडा में भी जिला प्रशासन ने एक कमेटी का गठन कर कोचिंग सेंटर्स का निरीक्षण शुरू कर दिया है। इस दौरान कई कोचिंग सेंटर्स में खामियां पाई गई हैं। जिनके अंदर मौजूद उन कमरों को बंद कर दिया गया है, जिनका जबरन पढ़ाई के लिए इस्तेमाल किया जा रहा था। Highlights . Noida Coaching Centre Sealed . दिल्ली के बाद नोएडा में भी कोचिंग सेंटर्स में मिली गड़बड़ी . नोएडा अथॉरिटी के जेई और अधिकारी साथ मिलकर कोचिंग इंस्टीट्यूट की जांच में जुटे Noida Coaching…

Noida Coaching Centre Sealed

Noida Coaching Centre Sealed : दिल्ली में कोचिंग सेंटर में हुए हादसे के बाद अब नोएडा में भी जिला प्रशासन ने एक कमेटी का गठन कर कोचिंग सेंटर्स का निरीक्षण शुरू कर दिया है। इस दौरान कई कोचिंग सेंटर्स में खामियां पाई गई हैं। जिनके अंदर मौजूद उन कमरों को बंद कर दिया गया है, जिनका जबरन पढ़ाई के लिए इस्तेमाल किया जा रहा था।

Highlights
. Noida Coaching Centre Sealed
. दिल्ली के बाद नोएडा में भी कोचिंग सेंटर्स में मिली गड़बड़ी
. नोएडा अथॉरिटी के जेई और अधिकारी साथ मिलकर कोचिंग इंस्टीट्यूट की जांच में जुटे

Noida Coaching Centre Sealed

कमेटी में शामिल चीफ फायर ऑफिसर, डीआईओएस, सिटी मजिस्ट्रेट, नोएडा अथॉरिटी के जेई और अधिकारी साथ मिलकर कोचिंग इंस्टीट्यूट की जांच कर रहे हैं। नोएडा में 51 कोचिंग सेंटर्स डीआईओएस ऑफिस में रजिस्टर्ड हैं। इसके अलावा सैकड़ों ऐसे कोचिंग सेंटर्स हैं, जो बिना रजिस्ट्रेशन के चल रहे हैं और इन्होंने बेसमेंट में क्लासरूम बना रखा है। कुछ कोचिंग सेंटर्स ने पार्किंग की जगह पर ही क्लासरूम बना रखे हैं। ऐसे कोचिंग सेंटर्स की लगातार चेकिंग की जा रही है।

3 मिनट में कैसे बेसमेंट में घुस गया 12 फुट पानी, कितने सुरक्षित हैं दिल्ली  में

Noida Coaching Centre Sealed : जानकारी के मुताबिक गौतमबुद्ध नगर में गठित कमेटी ने अभी तक कई नामी कोचिंग सेंटर्स को नियमों का उल्लंघन करते पाया है। इनमें सेक्टर-62 में फिटजी, आकाश इंस्टीट्यूट नियमों की धज्जियां उड़ाते दिखाई दिए हैं। इनके बेसमेंट को सील किया गया है। साथ ही अनएकेडमी को कमेटी ने शाम तक का वक्त दिया है। इनके पेपर पूरे नहीं थे। साथ ही कैरियर लॉन्चर को भी सील किया जा रहा है।

IAS: जिंदगी बचाने के लिए गिड़गिड़ा रही थी श्रेया तो अपने लिए लड़ रहा था...

इन पर आरोप है कि कांफ्रेंस सेंटर और सिटिंग एरिया पार्किंग की जगह लेकर बनाए गए थे। इस कमेटी में शामिल सीएफओ प्रदीप चौबे के मुताबिक दिल्ली में हुई दुखद घटना की पुनरावृत्ति हमारे जिले में नहीं हो, इसके लिए कमेटी का गठन किया गया है और हम सभी कोचिंग सेंटर्स का निरीक्षण कर रहे हैं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Abhishek Kumar