Noida International Airport Big Update: दिल्ली-एनसीआर और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के लोगों के लिए बड़ी खबर है। लंबे इंतजार के बाद अब नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से 15 जून 2026 से कमर्शियल उड़ानें शुरू होने जा रही हैं। एयरपोर्ट प्रशासन ने इसकी आधिकारिक घोषणा कर दी है। एयरपोर्ट से पहली फ्लाइट IndiGo की होगी। इसके बाद Akasa Air और Air India Express भी अपनी सेवाएं शुरू करेंगी। फिलहाल फ्लाइट का पूरा शेड्यूल, रूट और टाइमिंग बाद में जारी किए जाएंगे।
Noida International Airport Big Update: देश के सबसे आधुनिक एयरपोर्ट्स में शामिल
नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट को भारत के सबसे बड़े और आधुनिक एयरपोर्ट्स में गिना जा रहा है। यह एयरपोर्ट खास तौर पर बढ़ते हवाई यातायात को ध्यान में रखकर बनाया गया है। इससे इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा पर पड़ने वाला दबाव भी कम होगा। इस एयरपोर्ट के शुरू होने से नोएडा, ग्रेटर नोएडा, गाजियाबाद, बुलंदशहर और आसपास के क्षेत्रों के लोगों को काफी सुविधा मिलेगी। अब उन्हें फ्लाइट पकड़ने के लिए दिल्ली तक लंबा सफर तय नहीं करना पड़ेगा। इससे समय और पैसे दोनों की बचत होगी।
ASP को मिली मंजूरी
एयरपोर्ट के शुरू होने से क्षेत्र में आर्थिक गतिविधियां भी बढ़ेंगी। नए उद्योग, होटल, ट्रांसपोर्ट और अन्य सेवाओं में तेजी आएगी। इससे स्थानीय लोगों के लिए रोजगार के नए मौके भी बनेंगे और क्षेत्र का विकास तेजी से होगा। हाल ही में ब्यूरो ऑफ सिविल एविएशन सिक्योरिटी ने एयरपोर्ट के एयरोड्रम सिक्योरिटी प्रोग्राम (ASP) को मंजूरी दे दी है और ‘नो ऑब्जेक्शन सर्टिफिकेट’ जारी किया है। इसका मतलब है कि एयरपोर्ट की सुरक्षा व्यवस्था सभी जरूरी मानकों पर खरी उतरती है और यात्रियों के लिए पूरी तरह सुरक्षित है।
ASP मंजूरी क्यों है जरूरी?
किसी भी एयरपोर्ट के लिए ASP की मंजूरी बहुत जरूरी होती है। इसके बिना कमर्शियल फ्लाइट्स का संचालन शुरू नहीं किया जा सकता। इस मंजूरी के बाद अब उड़ानों के टेकऑफ और लैंडिंग का रास्ता साफ हो गया है। एयरपोर्ट प्रबंधन के अनुसार, अब एयरलाइंस कंपनियों और अन्य पार्टनर्स के साथ मिलकर संचालन को अंतिम रूप दिया जा रहा है। सभी जरूरी सिस्टम, स्टाफ और प्रक्रियाओं को तैयार किया जा रहा है ताकि उड़ानें बिना किसी परेशानी के शुरू हो सकें।
यह भी पढ़ें: 55 साल के प्रधान संग भागी 22 साल की नवविवाहिता, पति बोला- घर से गहने और लाखों रूपये भी ले गई पत्नी






















