55 साल के प्रधान संग भागी 22 साल की नवविवाहिता, पति बोला- घर से गहने और लाखों रूपये भी ले गई पत्नी

Summary :

Jhansi Bride Ran Away With Pradhan: झांसी के मऊरानीपुर से एक ऐसा मामले सामने आया है, जिसने सभी को चौंका कर रख दिया। यहां एक 22 साल की नवविवाहित महिला 55 साल के प्रेमी संग फरार हो गई, वह गांव का प्रधान है। महिला के पति ने इस मामले में पुलिस से शिकायत भी की है। उसने बताया कि पत्नि घर से लाखों रूपये और सोने-चांदी के गहने लेकर फरार हुई है। प्रधान और पत्नी के बीच बढ़ी नजदीकियां पीड़ित पति पुष्पेंद्र वर्मा ने बताया कि उसकी शादी साल 2024 में हुई थी। शुरुआत में सब अच्छा चल रहा था,…

Jhansi Bride Ran Away With Pradhan: झांसी के मऊरानीपुर से एक ऐसा मामले सामने आया है, जिसने सभी को चौंका कर रख दिया। यहां एक 22 साल की नवविवाहित महिला 55 साल के प्रेमी संग फरार हो गई, वह गांव का प्रधान है। महिला के पति ने इस मामले में पुलिस से शिकायत भी की है। उसने बताया कि पत्नि घर से लाखों रूपये और सोने-चांदी के गहने लेकर फरार हुई है।

प्रधान और पत्नी के बीच बढ़ी नजदीकियां

पीड़ित पति पुष्पेंद्र वर्मा ने बताया कि उसकी शादी साल 2024 में हुई थी। शुरुआत में सब अच्छा चल रहा था, लेकिन कुछ समय बाद रिश्ते में धीरे-धीरे दरार आने लगी। पति ने आरोप लगाया कि उसकी पत्नी का गांव के प्रधान वीरेंद्र पाठक के घर आना-जाना बढ़ गया। इसी दौरान प्रधान की उसकी बीवी से नजदीकियां बढ़ने लगी। इस कारण पुष्पेंद्र और उसकी पत्नी में विवाद होने लगा।

पति की गैरमौजूदगी में प्रेमी संग भागी पत्नी

पुष्पेंद्र ने बताया कि उसने कई बार प्रधान के आने का विरोध किया और पत्नी को समझाने की कोशिश की, लेकिन पत्नी ने उसकी बातों को नजरअंदाज कर दिया। 29 अप्रैल की शाम जब पति घर पर नहीं था, तभी वह अपने 55 साल के प्रेमी संग भाग गई। घर से जाते -जाते करीब 2 लाख 40 हजार रुपये कैश और सोने-चांदी के जेवर भी ले गई।

पति ने लगाई न्याय की गुहार

पीड़ित पति ने कहा कि वह अपनी पत्नी के साथ रह रहा था, लेकिन गांव के प्रधान की वजह से उनका रिश्ता खराब हो गया। उसने बताया कि प्रधान का हमारे घर आना-जाना था, जिसका मैंने विरोध किया। हाल ही में पत्नी घर आई, कुछ देर रुकी और फिर प्रधान उसे अपने साथ ले गया। उसने कहा कि इस मामले पर जल्द से जल्द कार्रवाई की जाएं।

प्रधान और महिला की तलाश जारी

मऊरानीपुर थाना प्रभारी ने बताया कि पीड़ित पति की शिकायत दर्ज कर ली गई है। अब इस पूरे मामले में गंभीरता से जांच चल रही है। जो तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस फरार प्रधान और महिला की तलाश कर रही है।

Also Read: 3 Boyfriend, अश्लील वीडियो… पत्नी की बेवफाई से टूटा सॉफ्टवेयर इंजीनियर, मरने से पहले 19 पन्नों का सुसाइड नोट छोड़ गया, हिरासत में 3 लोग

Bhawana Rawat

भावना रावत पिछले 2 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। राजनीति, विदेश, क्राइम की खबरें लिखने में रुचि है। दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की है। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं।