गर्मियों में Dehydration और Weakness को दूर करने के लिए 5 सबसे असरदार और Natural Home Remedies

Summary :

Dehydration Symptoms in Hindi: गर्मियों के मौसम में बहुत ज्यादा पसीना निकलने और पानी की कमी से हमारे शरीर में डिहाइड्रेशन की समस्या बढ़ जाती है। इससे आपको बहुत ज्यादा थकान महसूस होती है। इसलिए गर्मियों के मौसम में कमजोरी ही नहीं, बल्कि गर्मी में हीट स्ट्रोक, यूटीआई और बीपी लो जैसी समस्याएं भी होने लगती है। अगर आप भी डिहाइड्रेशन की समस्या से छुटकारा पाना चाहते हैं, तो आज हम आपको कुछ ऐसे घरेलु टिप्स के बारे में बताएंगे, जिसे फॉलो करके आप पानी की समस्या को खत्म कर सकते हैं। कई रिसर्च के अनुसार, इंसान के शरीर का…

Dehydration Symptoms in Hindi: गर्मियों के मौसम में बहुत ज्यादा पसीना निकलने और पानी की कमी से हमारे शरीर में डिहाइड्रेशन की समस्या बढ़ जाती है। इससे आपको बहुत ज्यादा थकान महसूस होती है। इसलिए गर्मियों के मौसम में कमजोरी ही नहीं, बल्कि गर्मी में हीट स्ट्रोक, यूटीआई और बीपी लो जैसी समस्याएं भी होने लगती है। अगर आप भी डिहाइड्रेशन की समस्या से छुटकारा पाना चाहते हैं, तो आज हम आपको कुछ ऐसे घरेलु टिप्स के बारे में बताएंगे, जिसे फॉलो करके आप पानी की समस्या को खत्म कर सकते हैं।

कई रिसर्च के अनुसार, इंसान के शरीर का शरीर का लगभग 60% हिस्सा पानी से बना होता है। इसलिए हमारे शरीर में सही मात्रा में पानी रहना बेहद जरूरी है। इससे आपकी स्किन हेल्थ के साथ-साथ पाचन तंत्र भी अच्छा होता है। आइए जानते हैं, इस दौरान आपको क्या क्या पीना चाहिए।

Dehydration Symptoms in Hindi: डिहाइड्रेशिन के आम लक्षण

Dehydration Symptoms in Hindi
Dehydration Symptoms in Hindi (Source: social media)
  • बार-बार प्यास लगना
  • होंठ, जीभ का सूखना
  • यूरिन कम होना
  • यूरिन का रंग गहरा होना
  • थकान महसूस करना
  • चक्कर आना
  • चिड़चिड़ापन
  • त्वचा का रूखापन
  • सिर में दर्द
  • मांसपेशियों में ऐंठन
  • दिल की धड़कन बढ़ना
  • सांस फूलना औऱ सांस लेने में दिक्कत
  • तनाव और चिंता

Pani ki Kami Kaise Dur Kare: पानी की कमी को दूर करने के उपाय

pani ki kami ke lakshan
pani ki kami ke lakshan (Source: social media)

1. जौ का पानी पिएं

अगर आप अपने शरीर को हाइड्रेटेड रखना चाहते हैं, तो जौ का पानी आपके लिए मददगार साबित हो सकता है। जौ के पानी में एंटीऑक्सीडेंट्स, विटामिन्स और मिनरल्स जैसे गुण पाए जाते हैं। जौ का पानी शरीर को हाइड्रेटेड बनाने में मदद करता है। सबसे पहले एक गिलास पानी में जौ डालकर उसे अच्छी तरह उबाल लें। इसके बाद इसे छानकर उसमें नींबू का रस और शहद डालकर पिएं।

2. नींबू पानी

अगर आप नींबू पानी का सेवन करते हैं, तो ये आपके शरीर को अंदर से हाइड्रेट करता है। इससे आपके शरीर में पानी की कमी भी दूर हो जाती है। नींबू को हमारे शरीर के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है। ये शरीर में इलेक्ट्रोलाइट्स की कमी को पूरा करता है। जिससे आप काफी ज्यादा एनर्जी महसूस करते हैं। इसके लिए आप एक गिलास में पानी में थोड़ा नमक, नींबू का रस और चीनी मिलाकर इसका सेवन करें।

3. बेल का शरबत

गर्मियों में शरीर के लिए बेल का शरबत बहुत ज्यादा फायदेमंद माना जाता है, क्योंकि ये हमारे शरीर को ठंडा रखने में काफी ज्यादा मदद करता है। जिससे पाचन तंत्र भी बेहतर होता है। इसके लिए आप बेल को तोड़कर उसका गूदा निकालें और उसे पानी में घोलकर उसमें शहद या गुड़ मिला लें। इससे हमारे शरीर में पानी की कमी दूर हो जाती है।

pani ki kami se kya hota hai
pani ki kami se kya hota hai (Source: social media)

4. नारियल पानी

गर्मियों के मौसम में आप नारियल पानी का सेवन कर सकते हैं। ये हमारे सेहत के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है। ये नेचुरल इलेक्ट्रोलाइट्स से भरपूर होता है। अगर आप रोजाना नारियल पानी का सेवन करते हैं, तो इससे डिहाइड्रेशन, थकावट और मसल्स क्रैम्प्स को हेल्दी रखने में मदद मिलती है। आप रोजाना 1-2 बार नारियल पानी का सेवन कर सकते हैं।

5. खीरे या तरबूज

गर्मियों के मौसम में बाजार में भर-भर के तरबूज आने लगते हैं। इसलिए आप इस मौसम में शरीर को ठंडा रखने के लिए तरबूज का सेवन कर सकते हैं। अगर आप चाहें तो इसके साथ-साथ खीरे का सेवन भी कर सकते हैं। ये पानी की कमी को पूरा करने में काफी मदद करता है और किडनी को डिटॉक्स करता है। तरबूज और खीरे को मिक्स करके थोड़ा काला नमक मिलाकर इसका सेवन कर सकते हैं।

Also Read: Summer के लिए वरदान है नींबू पानी, वजन घटाने से लेकर Immunity बढ़ाने तक, जानें इसके बेमिसाल फायदे

Kajal Yadav

काजल यादव पत्रकारिता में पिछले 2 वर्षों से सक्रिय हैं। वास्तु, ट्रैवल , वायरल, हेल्थ और लाइफस्टाइल के अलावा आद्यात्मिक खबरें लिखना पसंद करती हैं। रामा विश्वविद्यालय (कानपुर) से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की। इसके बाद दीनार टाइम्स (कानपुर) से पत्रकारिता की शुरुआत करते हुए बत्तौर 'सोशल मीडिया' संभालने से लेकर 'वॉइस ओवर' के रूप में काम किया। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं। कानपुर में जन्म लेने वाली काजल की शिक्षा उनके गृह जिले में ही हुई है।