दादा के सपने को किया सच… 21 साल की उम्र में IAS बनीं आस्था सिंह, नौकरी के साथ बिना कोचिंग क्रैक किया UPSC

UPSC Success Story of Aastha Singh

UPSC Success Story of Aastha Singh: कहते हैं न कि ‘सपने की कोई उम्र नहीं होती और मेहनत का कोई विकल्प नहीं होता।’ इसी को सच साबित कर रही हैं आस्था सिंह। एक साधारण परिवार में पली-बढ़ी आस्था के दादा ने अफसर बनने का सपना दिखाया, जो उन्होंने अपने जीवन का लक्ष्य बना लिया।

आस्था को जो IAS बनने की चाह थी, वह उन्होंने 21 साल की उम्र पूरी कर ली। उन्होंने बिना कोचिंग के नौकरी करते हुए UPSC की तैयारी की। आज उनकी ये कहानी उन लोगों के लिए हौसला बन गई है, जिन्हें अपने सपने को पूरा करने के लिए ज्यादा सुख-साधनों की जरूरत नहीं होती। कड़ी मेहनत, लगन और दृण संकल्प से भी आप अपने सपने को पूरा कर सकते हैं।

DU से इकोनॉमिक्स में डिग्री हासिल की

आस्था सिंह पंजाब के जीरकपुर की रहने वाली है। हालांकि उन्होंने अपनी स्कूली पढ़ाई अलग-अलग राज्यों में पूरी की। इसके बाद ग्रेजुएशन के लिए वह दिल्ली पहुंची और यहां दिल्ली यूनिवर्सिटी के श्रीराम काॅलेज ऑफ काॅमर्स से इकोनॉमिक्स में डिग्री हासिल की।

UPSC से पहले दिया था HPSC का एग्जाम

आस्था ने कॉलेज के दिनों से ही UPSC तैयारी शुरू कर दी थी। ग्रेजुएशन खत्म होने बाद उन्होंने हरियाणा पब्लिक सर्विस कमीशन (HPSC) का एग्जाम दिया था। पहली ही कोशिश में उन्होंने प्रीलिम्स, मेंस और इंटरव्यू तीनों चरण पास कर लिए और एक अच्छी रैंक हासिल की। इसके बाद उनका आत्मविश्वास और बढ़ गया। इसके बाद उन्हें हरियाणा सरकार में एडिशनल एक्साइज एंड टैक्सेशन ऑफिसर की सीनियर पोस्टिंग मिली। लेकिन उनका सपना तो आईएएस बनने का था।

21 साल की उम्र में पास की UPSC की परीक्षा

सरकारी नौकरी मिलने के बाद भी आस्था ने 2024 में UPSC CSE का एग्जाम दिया और पहली ही कोशिश में ऑल इंडिया रैंक (AIR) 61 हासिल की। जब वह अधिकारी बनी, तो उनकी उम्र महज 21 साल थी। उनकी इस उपलब्धि ने उन्हें देश की सबसे कम उम्र की आईएएस अधिकारियों में शामिल कर दिया। कम उम्र में बड़ी उपलब्धि हासिल करना यह संदेश देती है कि परिस्थितियां कैसी भी हो, मेहनत और विश्वास से सब किया जा सकता है। आस्था की ये कहानी आज लाखों-करोड़ों युवाओं के लिए मिसाल बन गई है।

Also Read: सावधान! May में 12 दिन बंद रहेंगे Bank, घर से निकलने से पहले चेक कर लें छुट्टियों की पूरी List

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Make Punjab Kesari Your Trusted News Source

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।