सावधान! May में 12 दिन बंद रहेंगे Bank, घर से निकलने से पहले चेक कर लें छुट्टियों की पूरी List

Bank Holidays in May 2026

Bank Holidays in May 2026: अगर आपको मई में बैंक से जुड़ा कोई काम है, तो आपके लिए ये खबर बहुत जरुरी है। मई के महीने में कई छुट्टियां होंगी, हालांकि पूरे देश भर में बैंक सभी दिनों पर बंद नहीं रहेंगे। कुछ राष्ट्रीय, क्षेत्रीय, धार्मिक छुट्टियों और साप्ताहिक छुट्टियों की वजह से बैंक की शाखाओं में बैंकिंग गतिविधियां और कामकाज बंद होते हैं। ऐसे में अगर आप मई महीने में बैंक जाने का प्लान कर रहे हैं, तो पहले यहां चेक कर लें कि कब-कब बैंक खुलें रहेंगे और कब-कब बंद रहेंगे। यहां देखें छुट्टियों की लिस्ट…

मई में कब-कब बंद रहेंगे बैंक?

मई के महीने में कुल 12 छुट्टियां रहेंगी, इसमें दूसरे-चौथे शनिवार, रविवार और त्योहार शामिल हैं।

तारीख दिन अवसर बैंक कहां बंद रहेंगे
1 मई शुक्रवार महाराष्ट्र दिवस, बुद्ध पूर्णिमा, मजदूर दिवस मुंबई, कोलकाता, बेंगलुरु, हैदराबाद, लखनऊ, दिल्ली समेत कई राज्यों में
3 मई रविवार साप्ताहिक अवकाश पूरे देश में
9 मई शनिवार रवींद्रनाथ टैगोर जयंती पश्चिम बंगाल
10 मई रविवार sाप्ताहिक अवकाश पूरे देश में
16 मई शनिवार सिक्किम राज्य दिवस सिक्किम
17 मई रविवार साप्ताहिक अवकाश पूरे देश में
23 मई शनिवार चौथा शनिवार पूरे देश में
24 मई रविवार साप्ताहिक अवकाश पूरे देश में
26 मई मंगलवार काज़ी नज़रुल इस्लाम जयंती त्रिपुरा
27 मई बुधवार ईद-उल-अधा (बकरीद) दिल्ली, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, पश्चिम बंगाल, बिहार, झारखंड, छत्तीसगढ़, चंडीगढ़, उत्तराखंड, असम, हिमाचल प्रदेश, केरल, तेलंगाना समेत अन्य राज्य
28 मई गुरुवार ईद-उल-अधा (बकरीद) महाराष्ट्र, कर्नाटक, तमिलनाडु, राजस्थान, गोवा, जम्मू-कश्मीर, बिहार
31 मई रविवार साप्ताहिक अवकाश पूरे देश में

घर बैठे करें डिजिटल बैंकिंग

अगर आपको बैंक से जुड़ा कोई जरुरी काम जैसे- चेक क्लियरेंस, लोन प्रक्रिया या वित्तीय लेनदेन करना है, तो इन छुट्टियों को ध्यान में रखकर प्लानिंग करें। भले ही छुट्टियों के दौरान बैंक बंद हो, लेकिन इंटरनेट बैंकिंग, एसएमएस बैंकिंग और व्हाट्सएप बैंकिंग सेवाएं उपलब्ध रहेंगी। कुछ काम आप बैंक न जाकर घर बैठे ऑनलाइन भी कर सकते हैं।

Also Read: LPG, ATF Duty की नई कीमत तय, Online Gaming, UPI और क्रेडिट कार्ड के लिए 1 मई से बदले नियम, जानें क्या हुआ बदलाव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Make Punjab Kesari Your Trusted News Source

Related Posts

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।