नोबेल शांति पुरस्कार की चर्चाओं के बीच, डोनाल्ड ट्रम्प ने फिर अलापा India-Pak War का राग

Trump Fresh Statement on India-Pak War

Trump Fresh Statement on India-Pak War : राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने एक बार फिर भारत-पाकिस्तान के बीच चले पिछले साल मई में युद्ध को लेकर टिप्पणी की है. उन्होंने फिर ‘मैं’ ‘मैं’ का राग अलापा है. ट्रंप ने फिर दावा किया है कि उन्होंने पिछले साल भारत और पकिस्तान के बीच जंग रुकवा दी थी. बता दें ट्रंप यह बयान कई बार दे चुके हैं, मगर इस बार उनका टारगेट नोबेल शान्ति पुरस्कार की रेस में शामिल होने का बताया जा रहा है.

क्या कहा डोनाल्ड ट्रंप ने

ट्रम्प ने कहा कि दोनों देशों के बीच परमाणु युद्ध होने वाला था, जिसे उन्होंने रोक दिया. ओवल ऑफिस में रिपोर्टरों से बात करते हुए ट्रंप ने कहा कि उन्होंने अब तक आठ युद्ध रुकवा दिए हैं और भारत-पाकिस्तान भी इनमें से एक है. ट्रंप ने कहा, “मैंने आठ युद्ध सुलझाए हैं. लगभग हर मामले में, उन देशों ने मुझे शुक्रिया कहा और नोबेल कमिटी को लेटर भी लिखें.”

भारत का नाम लेकर उन्होंने कहा, “भारत के मामले में… पाकिस्तान के प्रधानमंत्री ने कहा कि मैंने 30 से 50 मिलियन लोगों की जान बचाई. लेकिन यह आंकड़ा इससे भी ज्यादा हो सकता था. दो परमाणु देश लड़ रहे थे. 11 विमान गिराए जा चुके थे. मैंने इसे सुलझाया. टैरिफ का इस्तेमाल करके। मैंने कहा था कि अगर तुम लड़ना बंद नहीं करोगे, तो मैं तुम पर टैरिफ लगा दूंगा.”

क्या नोबेल शांति पुरस्कार है वजह

बता दें, डोनाल्ड ट्रम्प के इस बयान को नोबेल शांति पुरस्कार की कल हुई घोषणाओं से जोड़ कर देखा जा रहा है. इस साल नोबेल पीस प्राइज के लिए कुल 287 उम्मीदवारों के नामांकन प्राप्त हुए हैं जिसकी घोषणा की गई.

कमिटी ने बताया कि इस सूची में 208 व्यक्ति और 79 संगठन शामिल हैं, हालांकि इनके नाम सार्वजनिक नहीं किए गए हैं। समिति ने एक बयान जारी किया। उन्होंने कहा, “बढ़ते संघर्षों के दौर में ऐसे उम्मीदवारों की कमी नहीं है, जिनकी प्रतिबद्धता और नए विचार बेहतर भविष्य की ओर इशारा करते हैं।” हालांकि इन लोगों के नाम गुप्त रखे गए हैं मगर डोनाल्ड ट्रम्प लम्बे समय से शांति पुरस्कार के लिए संघर्ष करते दिखाई दिए हैं.

हालिया बयान बता रहे हैं कि वे फिर से उन बातों पर जोर दे रहे हैं, जिससे उनके शांति पुरस्कार पाने की दावेदारी पर जोर पड़े. वे बता रहे हैं कि उन्होंने कई लोगों की जानें बचाई हैं.

यह भी पढ़ेंअमेरिका: पूर्व एनआईएच प्रमुख बोले, ‘इनोवेशन से भारत के फार्मा सेक्टर में आया उभार’ (आईएएनएस इंटरव्यू)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Make Punjab Kesari Your Trusted News Source

Related Posts

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।