आईसीएसआईएल में डेटा एंट्री ऑपरेटर सहित 20 पदों पर वैकेंसी, इस दिन वॉक-इन इंटरव्यू

Summary :

नई दिल्ली, 1 मई (आईएएनएस)। इंटेलीजेंट कम्युनिकेशन सिस्टम्स इंडिया लिमिटेड (आईसीएसआईएल) ने डेटा एंट्री ऑपरेटर (डीईओ) के 10 और एमटीएस के 10 पदों पर भर्ती के लिए एक आधिकारिक अधिसूचना जारी करके रिक्तियों की घोषणा की है। आईसीएसआईएल की ओर से जारी पदों पर योग्य अभ्यर्थियों का चयन वॉक-इन इंटरव्यू, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और शॉर्टलिस्टिंग के आधार पर किया जाएगा, जिसके बाद चयनित कैंडिडेट्स की सैलरी डीईओ पद के लिए 24,356 रुपए और एमटीएस पद के लिए 22,411 रुपए प्रति माह होगी। इन पदों के लिए ऑनलाइन माध्यम से आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है और अप्लाई करने की अंतिम तिथि…

नई दिल्ली, 1 मई (आईएएनएस)। इंटेलीजेंट कम्युनिकेशन सिस्टम्स इंडिया लिमिटेड (आईसीएसआईएल) ने डेटा एंट्री ऑपरेटर (डीईओ) के 10 और एमटीएस के 10 पदों पर भर्ती के लिए एक आधिकारिक अधिसूचना जारी करके रिक्तियों की घोषणा की है।

आईसीएसआईएल की ओर से जारी पदों पर योग्य अभ्यर्थियों का चयन वॉक-इन इंटरव्यू, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और शॉर्टलिस्टिंग के आधार पर किया जाएगा, जिसके बाद चयनित कैंडिडेट्स की सैलरी डीईओ पद के लिए 24,356 रुपए और एमटीएस पद के लिए 22,411 रुपए प्रति माह होगी।

इन पदों के लिए ऑनलाइन माध्यम से आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है और अप्लाई करने की अंतिम तिथि इंटरव्यू से एक दिन पहले तय की गई है। ऐसे में जो योग्य और इच्छुक उम्मीदवार एप्लीकेशन फॉर्म भरना चाहते हैं, उन्हें तय समय सीमा के अंदर आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरा करने की सलाह दी जाती है।

आवेदन करने वाले सभी वर्ग के उम्मीदवारों को निर्धारित रजिस्ट्रेशन फीस का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से करना होगा, जो 590 रुपए तय किया गया है। आवेदकों को सलाह दी जाती है कि वे वॉक-इन-इंटरव्यू से एक दिन पहले एकमुश्त पंजीकरण (ओटीआर) शुल्क का भुगतान कर दें, नहीं तो आपके एप्लीकेशन को स्वीकार नहीं किया जाएगा।

डीईओ पद के लिए उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और एमटीएस पद के लिए 21 वर्ष तय किया गया है। वहीं, डीईओ पद के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के पास किसी भी मान्यता प्राप्त संस्थान/बोर्ड/विश्वविद्यालय से ग्रेजुएशन या मास्टर/डिप्लोमा और एमटीएस पद के लिए मैट्रिक का होना अनिवार्य है।

वॉक-इन इंटरव्यू का आयोजन डेटा एंट्री ऑपरेटर (डीईओ) पद के लिए 4 मई को और एमटीएस पद के लिए 5 मई को सुबह 10.00 बजे से 11.00 बजे के बीच ‘इंटेलिजेंट कम्युनिकेशन सिस्टम्स इंडिया लिमिटेड (आईसीएसआईएल), प्रशासनिक भवन, पहली मंजिल, डाकघर के ऊपर, औद्योगिक एस्टेट, फेज-III, नई दिल्ली-110020’ पते पर किया जाएगा। ऐसे में जो उम्मीदवार इंटरव्यू में शामिल होने वाले हैं, उन्हें समय से केंद्र पर पहुंचने के अलावा अपने साथ सभी संबंधित डॉक्यूमेंट्स को साथ ले जाने की सलाह दी जाती है।

–आईएएनएस

डीके/एबीएम

(This content is sourced from a syndicated feed and is published as received. Punjab Kesari assumes no responsibility or liability for its accuracy, completeness, or content.)

News Desk

News Desk is the editorial team of Punjab Kesari. This article is based on information provided by IANS.