OnePlus Smartphone: वनप्लस के स्मार्टफोन और अन्य प्रॉडक्ट की ऑफलाइन बिक्री 1 मई से दक्षिण भारत के कुछ राज्यों में बंद हो सकती है। लेकिन अब ख़बर आ रही है कि यह दक्षिण भारत समेत पूरे भारत मे बंद हो सकती है।
Highlights:
- ORA ने 1 मई से दक्षिण भारत में वनप्लस स्मार्ट फोन की ऑफलाइन बिक्री बंद करने का ऐलान
- रिटेलर्स एसोसिएशन ने विक्रेताओं की शिकायतों पर समाधान न निकालने आरोप
- कंपनी ने कहा- समाधान के प्रयास जारी
दरअसल, 1 मई से दक्षिण भारत के कुछ राज्यों में वनप्लस प्रॉडक्ट्स की ऑफलाइन बिक्री बंद होने वाली है। दक्षिण भारत संगठित खुदरा विक्रेता संघ (ओआरए) ने पिछले हफ्ते ही घोषणा की थी कि वह वनप्लस की निर्माता कंपनी से लगातार शिकायत करने के बाद भी वह उनका समाधान नहीं निकाल रहा था। जिसके कारण अब वह उसके प्रोडक्ट को मार्केट में जगह नहीं देगा। अब इस खबर से ही नया अपडेट निकल कर सामने आया है जिसके मुताबिक अब कंपनी दक्षिण भारत ही नहीं बल्कि पूरे भारत से ऑफलाइन सेल को बंद कर सकती है।
AIMRA ने चेताया
इस अंदेशा के बीच ऑल इंडिया मोबाइल रिटेलर्स एसोसिएशन (AIMRA), जो भारत में तकरीबन 1,50,000 से अधिक ऑफलाइन स्मार्टफोन खुदरा विक्रेताओं का प्रतिनिधित्व करती है। AIMRA ने वनप्लस को चेतावनी देते हुए कहा है कि उसके सदस्य वनप्लस प्रॉडक्ट्स को बेचना बंद कर सकते हैं। उधर, दक्षिण भारतीय संगठित खुदरा विक्रेता संघ (ORA) ने पहले ही दक्षिण भारत में 4300 विक्रेताओं के नेतृत्व में वनप्लस के ऑफलाइन सेल को बंद करने का फैसला किया है।
इसी स्थिति में अगर ऑल इंडिया मोबाइल रिटेलर्स संगठन ने अपना भारत के स्तर पर बंद करने का फैसला ले लेती है तो इससे भारत के बाजार के साथ-साथ ही वनप्लस के बिक्री पर बुरा असर पड़ेगा।
AIMRA ने वनप्लस को लिखा पत्र
एंड्रॉइड अथॉरिटी के मुताबिक AIMRA ने वनप्लस को एक पत्र भेजा, जिसमें वनप्लस प्रॉडक्ट्स की ऑफलाइन बिक्री को एक मई से बंद करने वाले ओआरओ के फैसले का समर्थन व्यक्त किया गया है। इस पत्र के एक हिस्से में लिखा है कि हमारी समस्याओं का समाधान निकाला जाए नहीं तो हम वनप्लस के बिक्री पर रो लगा देंगे। वजह, जनरल मेंनलाइन ट्रैड में कंपनी की हालत खराब बनी हुई है और कंपनी की ओर से कोई सांत्वना और वादा नहीं किया जा रहा है।
बिक्री बंद करने का कारण
- सालों से पर्याप्त स्टॉक की कमी से जूझ रहे विक्रेता
- खराब मार्जिन की पेशकश
- क्लेम्स को खराब तरीके से निपटाने का आरोप
- कमिटमेंट्स को पूरा ना करने अक्षम
- भारतीय खुदरा विक्रेताओं के साथ अच्छे रिलेशन ना रखना
वनप्लस ने क्या कहा?
फिलहाल, वनप्लस इंडिया ने एंड्रॉयड अथॉरिटी के साथ भारत में कंपनी की मौजूदा स्थिति के बारे में एक इमेल साझा किया है। भारत में रिटेल सेल पर लगाई गई रोक पर वनप्लस ने कहा कि, वनप्लस पिछले सात वर्षों में अपने विश्वसनीय रिटेल के साथियों से मिले सभी समर्थन की कद्र करता है। फिलहाल, हम अपने पार्टनर्स के साथ उनके द्वारा उजागर किए गए समस्याओं पर काम कर रहे हैं, जिससे भविष्य में एक मजबूत और समृद्ध रिश्ते के लिए हमारी निरंतर प्रतिबद्धता सुनिश्चित हो सके । इस मामले पर और भी अपडेट आने बाकी हैं।


Download Android App
Download iOS App




