Loksabha Election 2024: लालू प्रसाद यादव आज अपनी बेटी रोहिणी आचार्य के प्रचार के लिए सारण जा रहे हैं। आपको बता दें कि आरजेडी ने सारण सीट से रोहिणी आचार्य को मैदान में उतारा है जहां उनका मुकाबला बीजेपी के मौजूदा सांसद सह पूर्व केंद्रीय मंत्री राजीव प्रताप रुढ़ी से होना है। सारण की सीट पर पांचवें चरण में वोटिंग होनी है।
Highlights
- लालू प्रसाद यादव आज अपनी बेटी रोहिणी आचार्य के प्रचार के लिए सारण जा रहे हैं
- आरजेडी ने सारण सीट से रोहिणी आचार्य को मैदान में उतारा है
सारण में प्रचार करेंगे लालू..
सारण की सीट लालू यादव की पुरानी सीट रही है इस सीट से वो सांसद भी रहे हैं। वही 2014 में इस सीट से आरजेडी ने राबड़ी देवी को मैदान में उतारा था जहां उन्हें राजीव प्रताप रुढ़ी ने हरा दिया था। अबकी बार इस सीट से लालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्य मैदान में है। आपको बता दें रोहिणी अकसर राजनीतिक विषयों पर बेबाक होकर बोलती आई हैं। यही कारन है कि इस बार उनका राजनीतिक डेब्यू होने जा रहा है।
यह भी पढ़ें.. आज थमेगा पहले चरण का प्रचार, 19 अप्रैल को 102 सीटों पर होंगे मतदान
लालू यादव खुद जा रहे सारण..
आज पटना से लालू यादव राबड़ी देवी और रोहिणी के साथ अपने आवास से सारण के लिए रवाना हुए हैं। सारण के कार्यकर्ताओ में इसको लेकर काफी उत्साह का माहौल है। अगर सारण के सियासी समीकरण की बात करें तो वहां यादव और राजपूतों की संख्या सबसे अधिक है। यही कारण हैं कि वहां राजीव प्रताप रुढ़ी की स्थिति काफी मजबूत है। आरजेडी इस बार पूरी कोशिश में है कि सारण की जीत जीती जा सके। अब देखना होगा की क्या लालू यादव खुद वहां जाने से क्या रोहिणी आचार्य को कुछ सियासी फायदा मिल पाता है या नहीं।


Download Android App
Download iOS App



