OPPO K13 Turbo PRO Kab Launch Hoga: 7,000MAH की बैटरी और इनबिल्ट फैन के साथ जानें फीचर?

Summary :

OPPO K13 Turbo PRO Kab Launch Hoga: OPPO ने भारतीय बाजार में कई स्मार्टफोन को पेश किया है। अब कंपनी जल्द ही Oppo K 13 Turbo Series को लॉन्च करेगा। बताया जा रहा है कि इस सीरीज में दो नए स्मार्टफोन K 13 Turbo और K 13 Turbo PRO को लॉन्च किया जाएगा। दोनों स्मार्टफोन में बड़ी बैटरी, नए फीचर, बेहतर कैमरा सेटअप और दमदार प्रोसेसर दिया जाएगा। आईए विस्तार से जानते है कि इस स्मार्टफोन में क्या फीचर मिलने वाले है और यह कब लॉन्च होगा। Oppo K 13 Turbo Series Feature OPPO K 13 Turbo Series को भारतीय…

OPPO K13 Turbo PRO Kab Launch Hoga: OPPO ने भारतीय बाजार में कई स्मार्टफोन को पेश किया है। अब कंपनी जल्द ही Oppo K 13 Turbo Series को लॉन्च करेगा। बताया जा रहा है कि इस सीरीज में दो नए स्मार्टफोन K 13 Turbo और K 13 Turbo PRO को लॉन्च किया जाएगा। दोनों स्मार्टफोन में बड़ी बैटरी, नए फीचर, बेहतर कैमरा सेटअप और दमदार प्रोसेसर दिया जाएगा। आईए विस्तार से जानते है कि इस स्मार्टफोन में क्या फीचर मिलने वाले है और यह कब लॉन्च होगा।

Oppo K 13 Turbo Series Feature

OPPO K 13 Turbo Series को भारतीय बाजार में पेश करने के लिए तैयार है। माना जा रहा है कि यह सीरीज 11 अगस्त से 14 अगस्त तक भारतीय बाजार में लॉन्च की जाएगी। लेकिन कंपनी ने अभी स्मार्टफोन के बारे में आधिकारिक जानकारी साझा नहीं की है।

OPPO K 13 Turbo Series Display

दोनो स्मार्टफोन में 6.8 इंच की OLED बड़ी डिस्पले दी जाएगी यह 120HZ रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करेगी। बता दें कि डिस्पले को सुरक्षित रखने के लिए OPPO का क्रिस्टल शील्ड लगाया गया है।

OPPO K 13 Turbo Series Camera

OPPO K13 Turbo PRO Kab Launch Hoga

इस सीरीज के दोनों स्मार्टफोन में डुअल रियर कैमरा सेटअप देखने को मिल सकता है। बता दें कि मेन कैमरा 50 MP का और दूसरा कैमरा भी 50 MP का दिया जा सकता है और फ्रंट में सेल्फी के लिए 16 MP का कैमरा देखने को मिल सकता है।

OPPO K 13 Turbo Series Battery

दोनों स्मार्टफोन में शानदार फीचर मिलने के साथ ही बड़ी बैटरी मिलने की संभावना है। बता दें कि OPPO K 13 और K 13 Turbo PRO में 7,000 MAH की बैटरी दी जाएगी और 80W का फास्ट चार्जिंग सपोर्ट दिया जा सकता है। बड़ी बैटरी के साथ ही स्मार्टफोन को कूल करने के लिए इनबिल्ट फैन भी दिया जाएगा।

OPPO k13 Turbo PRO Kab Launch Hoga

OPPO K 13 Turbo Series Processor

OPPO K 13 में MediaTek Dimensity 8450 का प्रोसेसर दिया जा सकता है। वहीं K 13 Turbo PRO में Snapdragon 8s Gen 4 का दमदार प्रोसेसर दिया जा सकता है। बड़ी बैटरी, दमदार प्रोसेसर और इनबिल्ट फैन लगाने से यह स्मार्टफोन हैवी यूज और अधिक समय तक गेम खेलने के लिए किया जा सकता है।

OPPO K 13 Turbo Series Price

इस सीरीज में दोनों स्मार्टफोन की आधिकारिक जानकारी साझा नहीं की लेकिन माना जा रहा है कि OPPO K 13 को लगभग 25 हजार रुपये की कीमत में लॉन्च किया जा सकता है और K 13 Turbo PRO को लगभग 30 हजार रुपये की कीमत में लॉन्च किया जा सकता है।

ALSO READ: VivoT4R 5G Launched In India, जानें क्या है इस फोन की कीमत?

Himanshu Negi

हिमांशू नेगी को देश-विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने GGSIPU से संबद्ध LLDIMS कॉलेज से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन (BJMC) की पढ़ाई की है। इसके बाद HNBGU Central University से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MAJMC) पूरा किया और पत्रकारिता की शुरुआत की। दैनिक जागरण और IJCP Pvt Ltd. में इंटर्नशिप करने के बाद उन्होंने सुदर्शन टीवी चैनल में 9 PM शो के लिए प्रोड्यूसर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।