PAK-Afghan War Key Point: अफगानिस्तान और पाकिस्तान के बीच कई दिनों से चल रहा सैन्य टकराव अब युद्ध में बदल गया है।पाक के रक्षा मंत्री ने Open War का ऐलान कर दिया है वहीं दोनों देशों के बीच भीषण गोलीबारी और कई सैनिकों के मारे जाने के दावा किया जा रहा है। दोनों देशों के बीच जंग भीषण हो गई है, अफगानिस्तान की राजधानी काबुल और कंधार में पाक के लड़ाकू विमानों की गूंज सुनाई दे रही है। वहीं अफगानिस्तान ने पाकिस्तान के F-16 लड़ाकू विमान को मार गिराने का दावा किया है। विस्तार से जानते है दोनों देशों के बीच जंग के मुख्य Point
PAK-Afghan War Key Point

- दोनों देशों के बीच जंग का मुख्य कारण डूरंड लाइन सीमा है जिसे तालिबान ने कभी भी औपचारिक मान्यता नहीं दी है।
- 21 फरवरी को सीमा पार करके पाकिस्तान ने अफगानिस्तान में आतंकी ठिकानों को निशाना बनाया।
- इस एयरस्ट्राइक में 70 आतंकियों के मारे जाने का दावा किया गया था
- अफगानिस्तान ने देर रात पाकिस्तान पर हवाई हमला कर दिया और 19 पाक सैन्य चौकियों और 55 सैनिकों के मारे जाने का दावा किया गया।
- अब पाक ने Open Fire का ऐलान कर दिया है और दोनों देशों के बीच सीमा पर गोलीबारी जारी साथ ही कई बड़े दावे किए जा रहे है।
Pakistan Afghanistan Tensions
कुछ दिन पहले, पाकिस्तानी सैन्य ने अफगान क्षेत्र का उल्लंघन किया, हमारी सीमाओं को पार किया और यहां महिलाओं और बच्चों को निशाना बनाया गया। वहीं अफगान बलों ने डूरंड लाइन के साथ पूर्वी और दक्षिणपूर्वी दिशाओं में, पक्तिका, पक्तिया, खोस्त, नंगरहार, कुनार और नूरिस्तान प्रांतों के पास पाकिस्तानी सैन्य चौकियों को निशाना बनाया।
Durand Line Conflict

डूरंड लाइन के साथ इन जवाबी कार्रवाइयों में कुल 55 पाकिस्तानी सैनिक मारे गए, दो बेस और 19 चौकियों पर कब्जा कर लिया गया। जबकि चार अन्य चौकियों से सैनिक भाग निकले। यह भी दावा किया कि एक दुश्मन टैंक नष्ट कर दिया गया और एक बड़ा सैन्य परिवहन वाहन जब्त कर लिया गया।
ALSO READ: सीमा पर हमले हुए तेज, अफगानिस्तान ने मार गिया पाक का F-16 फाइटर जेट


Download Android App
Download iOS App




