Pakistan Fuel Crisis: मिडिल ईस्ट तनाव का असर अब पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान पर दिखने लगा है। इस बीच तेल की कीमतें 100 डॉलर से ज्यादा बढ़ने के बाद से पाकिस्तान में फ्यूल संकट गहरा गया है। सरकार ने सोमवार को फ्यूल बचने के लिए कुछ तरीके बताए हैं। इन तरीकों के तहत सरकार ने ऐलान किया है कि स्कूल दो हफ़्तों के लिए बंद रहेंगे और सरकारी ऑफिस हफ्ते में बस चार दिन खुलेंगे।
Pakistan Fuel Crisis: पाकिस्तान में गहराया फ्यूल संकट

न्यूज़ एजेंसी रॉयटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक, प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ सोमवार को प्रेस बताया, “फ्यूल बचाने के लिए बैंकों को छोड़कर, सरकारी ऑफिस हफ़्ते में चार दिन खुलेंगे। इस हफ्ते के खत्म होने के बाद सभी स्कूल दो हफ्ते के लिए बंद रहेंगे, फ्यूल बचाने के लिए हायर एजुकेशन की क्लासेज ऑनलाइन होगी।”
उन्होंने कहा, “ज़रूरी सेवाओं के अलावा, फ्यूल बचाने के लिए सरकारी डिपार्टमेंट में 50% स्टाफ़ Work From home करेगा।” प्रधानमंत्री ने यह भी ऐलान किया है कि अगले 2 महीनों में, सरकारी डिपार्टमेंट को फ्यूल देने में 50% की कटौती की जाएगी। सरकार का कहना है कि इन फैसलों का उद्देश्य देश में पेट्रोल-डीजल की खपत कम करना है।
Shehbaz Sharif Announcement: PM शहबाज शरीफ के कुछ बड़े ऐलान
- अगले 2 महीनों तक सरकारी गाड़ियों के फ्यूल अलाउंस में 50% कटौती होगी। एम्बुलेंस और पब्लिक बस जैसी जरूरी गाड़ियों को छूट दी जाएगी।
- सरकारी विभागों की 60% गाड़ियां दो महीने तक इस्तेमाल नहीं होंगी।
- फेडरल और प्रांतीय कैबिनेट के मंत्री दो महीने तक सैलरी और अलाउंस नहीं लेंगे।
- सांसदों और विधायकों की सैलरी में दो महीने के लिए 25% कटौती होगी।
- BS-20 स्तर के सरकारी अधिकारी, जो 3 लाख रुपये या उससे ज्यादा कमाते हैं, दो दिन की सैलरी नहीं लेंगे। हेल्थ और एजुकेशन सेक्टर के अधिकारियों को छूट मिलेगी।
- चौथी तिमाही में सरकारी खर्च (जो कर्मचारियों से जुड़ा नहीं है) में 20% की कमी की जाएगी।
- पब्लिक सेक्टर के 50% कर्मचारी घर से काम करेंगे और ऑफिस हफ्ते में सिर्फ 4 दिन खुलेंगे। जरूरी सेवाओं और बैंकिंग सेक्टर को छूट रहेगी।
- 16 से 31 मार्च तक सभी स्कूल बंद रहेंगे और कॉलेज-यूनिवर्सिटी में ऑनलाइन क्लास होंगी।
- जून 2026 तक सरकारी विभाग नई गाड़ियां, फर्नीचर, AC और दूसरी चीजें नहीं खरीद पाएंगे।
- मंत्रियों और अधिकारियों के विदेश दौरे पर रोक रहेगी, जब तक वह बहुत जरूरी न हो।
- मीटिंग के लिए टेलीकॉन्फ्रेंस और ऑनलाइन मीटिंग को प्राथमिकता दी जाएगी ताकि फ्यूल बचे।
- सरकारी डिनर और इफ्तार पार्टियों पर रोक रहेगी।
- सेमिनार और कॉन्फ्रेंस होटल की जगह सरकारी भवनों में कराए जाएंगे।
Fuel Crisis in Pakistan: Petrol-Diesel की कीमतों में बढ़ोतरी

सिर्फ पेट्रोल ही नहीं, हाई-स्पीड डीजल की कीमत में भी 20% की बढ़ोतरी की गई है। डीजल का दाम पहले PKR 280.86 प्रति लीटर था, जिसे बढ़ाकर अब PKR 335.86 प्रति लीटर कर दिया गया है। यह नई कीमत आने वाले हफ्ते के लिए लागू रहेगी।
कीमतों में बढ़ोतरी पर अली परवेज मलिक ने कहा, “पड़ोसी देश में शुरू हुई आग अब पूरे इलाके में फैल गई है। हमें नहीं पता कि यह संकट कब तक चलेगा और इसके खत्म होने की कोई तय समयसीमा नहीं है।”
रविवार को प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने बड़े अधिकारियों के साथ एक जरुरी डमिनिस्ट्रेटिव मीटिंग की थी, जिसमें हाइब्रिड कंडीशन में काम करने, स्कूल बंद करने, पार्टियों पर रोक लगाने जैसे कई कड़े कदम उठाने के सुझाव दिए गए।






















