Pakistan Gas Stored in Balloons: ईरान और अमेरिका की जंग के बीच तेल-गैस की सप्लाई ठप हो गई है जिससे कई देशों में हाहाकार मच गया है लेकिन पाकिस्तान इस समय जंग रुकवाने के लिए मध्यस्था की भूमिका निभा रहे है और दूसरी तरफ वहां गैस का संकट जारी है। एक रिपोर्ट के अनुसार, कराची के कुछ हिस्सों में लंबे समय तक गैस की आपूर्ति में कटौती और कम दबाव के कारण दैनिक जीवन बाधित होने से निवासियों ने प्लास्टिक के गुब्बारों में गैस का स्टोर करना शुरू कर दिया है और गुब्बारों में स्टोर गैस स्थानीय बाजारों में आसानी से मिल भी रहा है।
Pakistan Gas Stored in Balloons: प्लास्टिक के गुब्बारों में गैस भरी जा रही है

यह नया जुगाड़ कराची के ओरंगी टाउन क्षेत्र में सामने आई है, जिसमें मोमिनाबाद भी शामिल है, जहां के निवासियों का कहना है कि अनियमित गैस आपूर्ति के कारण उनके पास कोई और विकल्प नहीं बचा है। गैस की आपूर्ति समय के दौरान डिजाइन किए गए प्लास्टिक के गुब्बारों में गैस भरी जा रही है और बाद में उनका उपयोग घरेलू खाना पकाने के लिए किया जा रहा है। लेकिन इस गुब्बारों में कितनी ही गैस आती होगी और लोग कैसे ही खाना बना पातें होंगे।
1,000 से 1,500 रुपये तक कीमत
स्थानीय निवासियों ने बताया कि बाजारों में लगभग 1,000 से 1,500 रुपये में मिलने वाले इन गुब्बारों को गैस आपूर्ति बहाल होने पर थोड़े समय के लिए भरा जाता है। भरने के बाद, गुब्बारों को डिस्कनेक्ट कर दिया जाता है और खाना पकाने की जरूरतों को पूरा करने के लिए दिन भर एक अस्थायी स्टोर प्रणाली के रूप में उपयोग किया जाता है।
Plastic Baloons in Pakistan: पाकिस्तान भुखमरी की हालात में!

कराची में गैस संकट की गंभीरता का हवाला देते हुए स्थानीय लोगों ने इस तरीके को अंतिम उपाय बताया। आपूर्ति ठप के कारण कई परिवार बुनियादी दैनिक कार्यों को पूरा करने में भी कठिनाई का सामना कर रहे हैं, जिसके चलते उन्हें ऐसे जुगाड़ और जोखिम भरे विकल्पों को अपनाने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है। कीमत भी अधिक होने और गैस ना मिलने के कारण पाकिस्तान भुखमरी की हालात में पहुंच रहा है।
आवासीय क्षेत्रों में विनाशकारी परिणाम
विशेषज्ञों ने इस जुगाड़ को लेकर गंभीर सुरक्षा चिंताएं जताई हैं और चेतावनी दी है कि प्लास्टिक के गुब्बारों में गैस का स्टोर करना बेहद खतरनाक है। सुरक्षा विश्लेषकों ने गुब्बारों को चलता-फिरता बम बताया है और आगाह किया है कि मामूली घर्षण, गर्मी या चिंगारी से भी विस्फोट हो सकता है, जिससे घनी आबादी वाले आवासीय क्षेत्रों में विनाशकारी परिणाम हो सकते हैं। घरों के अंदर इस तरह के गैस से भरे गुब्बारों की मौजूदगी ने आग लगने की दुर्घटनाओं के खतरे को बढ़ा दिया है, और विशेषज्ञ अधिकारियों से तुरंत हस्तक्षेप करने का आग्रह कर रहे हैं।
Plastic Baloons in Pakistan: ऊर्जा आपूर्ति प्रभावित
विश्लेषकों ने गैस कंपनियों और स्थानीय प्रशासनों से बिगड़ती आपूर्ति स्थिति को संबोधित करने और प्रसार को रोकने का आह्वान किया है जिसे उन्होंने जीवन के लिए खतरा बताया है। ऊर्जा आपूर्ति प्रभावित करने वाले व्यापक भू-राजनीतिक तनावों के बीच आया है। अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे संघर्ष के कारण वैश्विक ऊर्जा प्रवाह बाधित हुआ है, जिसमें होर्मुज से गुजरने वाले जहाज को रोक दिया है।


Download Android App
Download iOS App




