Pakistan: NSC की बैठक के बाद PAK का बयान, पानी रोकना युद्ध जैसी कार्रवाई

Summary :

भारत के एक्शन के बाद पाकिस्तान ने NSC बैठक में लिए बड़े फैसले

जम्मू-कश्मीर के पहलगाम हमले के बाद पाकिस्तान में NSC की बैठक हुई, जिसमें कई बड़े फैसले लिए गए। पाकिस्तान ने भारतीय उड़ानों के लिए एयरस्पेस बंद कर दिया और पानी रोकने को युद्ध जैसी कार्रवाई बताया। PAK ने भारतीय नागरिकों के लिए सभी सार्क वीजा निलंबित।

जम्मू-कश्मीर में हुए पहलगाम हमले के बाद भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ कई बड़े फैसले लिए इस एक्शन के बाद पाकिस्तान में हड़कंप मच गया। पाकिस्तान में NSC की बैठक समाप्त हो गई है। यह बैठक PAK PM शहबाज शरीफ की अध्यक्षता में की गई। इस बैठक में कई बड़े सैन्य अधिकारी और मंत्री भी शामिल है। बता दें कि इस NSC बैठक में पाकिस्तान ने कई बड़े फैसले लिए है। पाकिस्तान ने बयान जारी करते हुए कहा कि पानी रोकना युद्ध जैसी कार्रवाई माना जाएगा। साथ ही पाकिस्तान ने भारतीय उड़ानों के लिए अपना एयरस्पेस बंद कर दिया है।

पाकिस्तान में हुई NSC की बैठक में कई बड़े फैसले लिए गए है।

1. भारतीय नागरिकों के लिए सभी सार्क वीजा निलंबित।

2. वाघा बॉर्डर बंद करने के निर्देश

3. भारत द्वारा सिंधु जल संधि को रोकने को युद्ध की कार्रवाई कहा गया।

4. भारतीय वाहकों के लिए व्यापार और हवाई क्षेत्र तक पहुँच निलंबित।

5. पाकिस्तान शिमला समझौते और अन्य द्विपक्षीय समझौतों का पालन करने का अधिकार सुरक्षित रखा।

भारत के बड़े फैसले

जम्मू-कश्मीर में हुए पहलगाम आतंकी हमले के बाद कल रात को हुई CCS की बैठक में कई बड़े फैसले लिए गए है।

1 1960 की सिंधु जल संधि को तुरंत स्थगित किया जाएगा

2  चेकपोस्ट अटारी को तत्काल प्रभाव से बंद कर दिया जाएगा।

3  सार्क वीजा पर रोक लगाई गई

4 नई दिल्ली में पाकिस्तानी उच्चायोग में अधिकारियों को भारत छोड़ने के लिए एक सप्ताह का समय है।

5  भारत इस्लामाबाद में भारतीय उच्चायोग से अपने रक्षा, नौसेना और वायु सलाहकारों को वापस बुलाएगा।

Himanshu Negi

हिमांशू नेगी को देश-विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने GGSIPU से संबद्ध LLDIMS कॉलेज से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन (BJMC) की पढ़ाई की है। इसके बाद HNBGU Central University से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MAJMC) पूरा किया और पत्रकारिता की शुरुआत की। दैनिक जागरण और IJCP Pvt Ltd. में इंटर्नशिप करने के बाद उन्होंने सुदर्शन टीवी चैनल में 9 PM शो के लिए प्रोड्यूसर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।