भारत के ‘ऑपरेशन सिंदूर’ ने पाकिस्तान को गहरे स्तर पर नुकसान पहुंचाया है, जिसे पाकिस्तान ने खुद स्वीकार किया है। भारतीय वायुसेना ने 7 मई को पाकिस्तान के आतंकी ठिकानों पर सर्जिकल स्ट्राइक की, जिससे 9 प्रमुख ठिकानों के अलावा और भी कई इलाकों को निशाना बनाया गया। पाकिस्तान की रिपोर्ट ने भारतीय हमलों की व्यापकता को उजागर किया।
Operation Sindoor on Pakistan: भारत के ‘ऑपरेशन सिंदूर’ ने पाकिस्तान को जितना नुकसान पहुंचाया, उससे कहीं ज्यादा गहराई तक उसका असर हुआ. पाकिस्तान की ओर से जारी किए गए डोजियर में यह बात खुद स्वीकार की गई है कि भारतीय हमले पहले बताए गए से कहीं व्यापक और विनाशकारी थे.
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, भारतीय वायुसेना ने 7 मई की रात पाकिस्तान के आतंकी ठिकानों पर सर्जिकल स्ट्राइक की थी और बाद में बताया गया था कि 9 प्रमुख ठिकानों को निशाना बनाया गया. लेकिन अब पाकिस्तान के एक डोजियर में दावा किया गया है कि भारत ने इन 9 ठिकानों के अलावा और भी कई महत्वपूर्ण इलाकों में हमले किए.
इन जगहों पर भी हुआ था हमला
पाकिस्तान की रिपोर्ट के मुताबिक, भारत ने निम्नलिखित स्थानों को भी अपने ड्रोन और मिसाइल हमलों का निशाना बनाया उसमें पेशावर, झांग, सिंध प्रांत में हैदराबाद, पंजाब प्रांत में गुजरांवाला, भवालनगर, अटक, छोर शामिल है.
इससे साफ है कि भारत ने सीमित हमले नहीं किए बल्कि पाकिस्तान के भीतर कई किलोमीटर तक घुसकर गहरे वार किए.
पाकिस्तान का कबूलनामा
पाकिस्तान ने 18 मई को कई अंतरराष्ट्रीय मंचों पर एक रिपोर्ट साझा की, जिसमें उसने खुद इस बात को स्वीकार किया कि भारतीय सेना के हमलों ने उसे काफी नुकसान पहुंचाया है.
पाकिस्तान ने अपनी रिपोर्ट में कहा कि भारत के हमलों ने न सिर्फ आतंकी ठिकानों को निशाना बनाया बल्कि कई सैन्य प्रतिष्ठानों को भी नुकसान पहुंचाया.
भारत की ओर से बताई गईं ये थीं लोकेशंस
बता दें, कि 7 मई के बाद भारत की प्रेस ब्रीफिंग में जिन 9 स्थानों पर हमले की पुष्टि की गई थी, वे थे:
1-बहावलपुर (जैश-ए-मोहम्मद का मुख्यालय)
2-मुरीदके (लश्कर-ए-तैयबा की सुविधा)
3-मुजफ्फराबाद
4-कोटली
5-रावलकोट
6-चकस्वारी
7-भीमबेर
8-नीलम घाटी
9 -झेलम
वहीं चकवाल में भी हमला करने की बात कही गई थी.
रणनीतिक चुप्पी का संकेत
पाकिस्तान के हालिया खुलासे से यह भी अनुमान लगाया जा रहा है कि भारत ने सभी स्थानों की जानकारी सार्वजनिक न करके रणनीतिक चाल चली.
इसका उद्देश्य यह हो सकता है कि पाकिस्तान खुद ही हमलों की भयावहता को स्वीकार करे और अपने नुकसान को उजागर करे, जिससे भारत को झूठा साबित करने की उसकी कोशिशें विफल हो जाएं.
जवाब में पाकिस्तान के नाकाम प्रयास
हमले के बाद पाकिस्तान ने भारत के पश्चिमी इलाकों में ड्रोन और मिसाइलों से जवाबी हमला किया, लेकिन भारत की एयर डिफेंस ने अधिकतर हमलों को नाकाम कर दिया. इसके विपरीत, भारत ने पाकिस्तान के सैन्य ठिकानों को सटीक निशाना बनाकर जवाब दिया.
ड्रोन अटैक के बाद यूक्रेन ने रूस के साथ खेला बड़ा गेम! 1100 सैनिकों को किया ढेर
भारत के हमले से पाकिस्तान पर भारी असर
भारतीय हमलों में पाकिस्तान के 11 प्रमुख हवाई अड्डों को नुकसान पहुंचाया गया. इनमें शामिल हैं:
1-नूर खान
2-रफीकी
3-मुरीद
4-सुक्कुर
5-सियालकोट
6-पसरूर
7-चुनियन
8-सरगोधा
9-स्करू
10-भोलारी
11-जैकोबाबाद
इन हमलों की वजह से पाकिस्तान को भारी सैन्य क्षति हुई और वह संघर्ष विराम की अपील करने पर मजबूर हो गया.


Download Android App
Download iOS App



