पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत में बलूच आतंकवादियों द्वारा जफर एक्सप्रेस पर हमला कर उसे हाईजैक करने के बाद पाक सेना ने 155 बंधकों को छुड़ाया और 27 आतंकियों को मार गिराया। रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है और सभी बंधकों को सुरक्षित निकालने तक चलेगा।
पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत में मंगलवार को बलूच आतंकवादियों ने जफर एक्सप्रेस वे पर हमला कर उसे हाईजैक कर लिया। बंधकों को छुड़ाने के लिए पाकिस्तानी सेना लगातार बचाव अभियान चला रही है। पाकिस्तानी मीडिया के मुताबिक, अब तक लगभग 155 बंधकों को छुड़ा लिया गया है। वहीं रेस्क्यू ऑपरेशन में बलूच आर्मी के 27 आतंकियों को मार दिया गया है।
जारी रहेगा रेस्क्यू ऑपरेशन
इससे पहले 104 आतंकियों का छुड़ाया गया था और बलूच के 16 आतंकियों को मार दिया गया था। ऑपरेशन के आगे बढ़ने के बाद कुल 155 बंधकों को रिहा कर लिया गया है। अधिकारियों का कहना है कि जब तक सभी बंधकों की रिहाई नहीं हो जाती, तब तक रेस्क्यू ऑपरेशन जारी रहेगा।
पाकिस्तानी अधिकारियों ने कहा, “आतंकवादी अब छोटे-छोटे समूह बनाकर अंधेरे का फायदा उठाकर भागने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन सुरक्षा बलों ने सुरंग को घेर लिया है और शेष यात्रियों को भी जल्द ही बचा लिया जाएगा।” पाकिस्तानी सेना ने कहा है कि इस अभियान में 27 बीएलए लड़ाके मारे गए हैं। वहीं बलूच सेना ने दावा किया है कि बचाव अभियान में लगे पाकिस्तानी सेना के 30 जवान मारे गए हैं।
मंगलवार को किया हमला
अधिकारियों ने बताया कि नौ डिब्बों में करीब 400 यात्रियों को लेकर जाफ़र एक्सप्रेस क्वेटा से खैबर पख्तूनख्वा के पेशावर जा रही थी, जब मंगलवार दोपहर गुडलर और पीरू कोनेरी इलाकों के बीच उस पर गोलीबारी हुई। बलूचिस्तान लिबरेशन आर्मी (बीएलए) ने हमले की जिम्मेदारी ली है। बीएलए ने एक बयान जारी किया और धमकी दी कि अगर पाकिस्तानी सुरक्षा बलों ने एक सैन्य ऑपरेशन शुरू किया, तो वे सभी बंधकों को मार देंगे, लेकिन पाक सरकार ने अपने लोगों को बचाने के लिए बीएलए के खिलाफ ऑपरेशन शुरू किया।
UN महासचिव ने की Pakistan Train Hijack की निंदा, कहा तत्काल हो रिहाई


Download Android App
Download iOS App


