Mauritius में PM Modi का गर्मजोशी से स्वागत, 200 गणमान्य उपस्थित

Summary :

PM Modi दो दिवसीय राजकीय यात्रा पर मॉरीशस के लिए रवाना हुए

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का मॉरीशस में पहुंचने पर भव्य स्वागत किया गया। मॉरीशस के प्रधानमंत्री नवीन रामगुलाम ने माला पहनाकर उनका स्वागत किया। इस अवसर पर 200 गणमान्य व्यक्ति, जिनमें सांसद, विधायक, राजनयिक और धार्मिक नेता शामिल थे, उपस्थित थे। मोदी मॉरीशस के राष्ट्रीय दिवस समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सुबह 6 बजे मॉरीशस पहुंचे, जहां उनका भव्य और गर्मजोशी से स्वागत किया गया। उनका स्वागत मॉरीशस की शीर्ष हस्तियों ने किया। मॉरीशस के प्रधानमंत्री नवीन रामगुलाम ने उन्हें माला पहनाकर स्वागत किया। रामगुलाम के साथ उप प्रधानमंत्री, मॉरीशस के मुख्य न्यायाधीश, नेशनल असेंबली के स्पीकर, विपक्ष के नेता, विदेश मंत्री, कैबिनेट सचिव, ग्रैंड पोर्ट डिस्ट्रिक्ट काउंसिल के अध्यक्ष और कई अन्य लोग शामिल हुए।

PM Modi

200 गणमान्य व्यक्ति मौजूद

मॉरीशस में पीएम मोदी का स्वागत करने के लिए कुल 200 गणमान्य व्यक्ति मौजूद थे, जिनमें सांसद, विधायक, राजनयिक दल और धार्मिक नेता शामिल थे। बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार देर रात दो दिवसीय राजकीय यात्रा पर मॉरीशस के लिए रवाना हुए। वे 12 मार्च को राष्ट्रीय दिवस समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे।

प्रधानमंत्री मोदी और राष्ट्रपति ट्रंप व्यापार समझौते पर वार्ता को बढ़ाने पर सहमत: सूत्र

स्थायी संबंध होंगे मजबूत

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा कि यह यात्रा भारत-मॉरीशस के स्थायी संबंधों को मजबूत करने की दिशा में है। प्रधानमंत्री मॉरीशस के राष्ट्रीय दिवस समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में भाग लेंगे और मॉरीशस के नेतृत्व और गणमान्य व्यक्तियों से भी मिलेंगे। भारतीय प्रवासी समुदाय के सदस्य शरद बरनवाल ने कहा कि हम सभी बहुत उत्साहित हैं। हम सुबह से ही यहां एकत्र हुए हैं। भारत और मॉरीशस के बीच दोस्ती हमेशा से बहुत अच्छी रही है और प्रधानमंत्री मोदी की इस यात्रा के बाद यह रिश्ता और मजबूत होगा।

Himanshu Negi

हिमांशू नेगी को देश-विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने GGSIPU से संबद्ध LLDIMS कॉलेज से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन (BJMC) की पढ़ाई की है। इसके बाद HNBGU Central University से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MAJMC) पूरा किया और पत्रकारिता की शुरुआत की। दैनिक जागरण और IJCP Pvt Ltd. में इंटर्नशिप करने के बाद उन्होंने सुदर्शन टीवी चैनल में 9 PM शो के लिए प्रोड्यूसर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।