भारत के मुरीद हुए Maldives के राष्ट्रपति, बताया सबसे भरोसेमंद, जानें किन मुद्दों पर हुई चर्चा

Summary :

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो दिवसीय दौरे पर मालदीव की यात्रा पर है। इस दौरान PM Modi के स्वागत के लिए Maldives के राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू के मंत्रियों ने भव्य स्वागत किया इस दौरान मालदीव मोदीमय नजर आया बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मालदीव के राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू ने आर्थिक और समुद्री सुरक्षा साझेदारी के लिए चर्चा की और राष्ट्रपति मुइज़्ज़ू ने किसी भी संकट से निपटने में मालदीव के लिए प्रथम प्रतिक्रियाकर्ता बनने की भारत की जमकर सराहना की। दोनों देशों के बीच विकास साझेदारी, बुनियादी ढाँचे के समर्थन, क्षमता निर्माण, जलवायु कार्रवाई और स्वास्थ्य क्षेत्रों में सहयोग…

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो दिवसीय दौरे पर मालदीव की यात्रा पर है। इस दौरान PM Modi के स्वागत के लिए Maldives के राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू के मंत्रियों ने भव्य स्वागत किया इस दौरान मालदीव मोदीमय नजर आया बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मालदीव के राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू ने आर्थिक और समुद्री सुरक्षा साझेदारी के लिए चर्चा की और राष्ट्रपति मुइज़्ज़ू ने किसी भी संकट से निपटने में मालदीव के लिए प्रथम प्रतिक्रियाकर्ता बनने की भारत की जमकर सराहना की। दोनों देशों के बीच विकास साझेदारी, बुनियादी ढाँचे के समर्थन, क्षमता निर्माण, जलवायु कार्रवाई और स्वास्थ्य क्षेत्रों में सहयोग पर चर्चा की गई।

डिजिटल अर्थव्यवस्था को बढ़ावा

दोनों देशों के बीच डिजिटल अर्थव्यवस्था का लाभ उठाने, पर्यटन को बढ़ावा देने और UPI का उपयोग करने, रुपे कार्ड को मंजूरी और स्थानीय मुद्राओं में व्यापार पर सहमति जताई। बता दें इस दौरान वैश्विक दक्षिण साझेदार के रूप में पृथ्वी और उसके लोगों के हित में जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा को बढ़ावा देने, आपदा जोखिम को कम करने और मौसम विज्ञान जैसे मुद्दों पर काम करने पर भी सहमती जताई।

Maldives को लोन देगा भारत

दोनों देशों के बीच कई अहम समझौतों के बाद भारत, मालदीव में बुनियादी ढाँचे के विकास और गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए 4850 करोड़ का लोन देगा। साथ ही मौजूदा लोन की व्यवस्थाओं के लिए एक संशोधन समझौते का भी आदान-प्रदान किया गया। साथ ही मुक्त व्यापार समझौते के लिए बातचीत करने का भी फैसला लिया है।

Maldives को दी सौगात

PM Modi ने मालदीव के लिए सौगातों की बहार कर दी है। बता दें कि मालदीव राष्ट्रीय रक्षा बल और आव्रजन अधिकारियों के लिए 3,300 सामाजिक आवास इकाइयाँ और 72 वाहन सौंपे। साथ ही मालदीव सरकार को आरोग्य मैत्री हेल्थ क्यूब [BHISHM] सेट की दो यूनीट भी दी है। बता दें कि इस क्यूब में अत्याधुनिक चिकित्सा उपकरण लगे हैं, जिससे क्यूब 200 घायलों को चिकित्सा सहायता प्रदान कर सकता है और इसमें छह चिकित्सा कर्मियों के दल को 72 घंटे तक सहायता प्रदान करने की क्षमता है।

ALSO READ: भारत को मालदीव का सबसे भरोसेमंद मित्र होने पर गर्व : PM मोदी

Himanshu Negi

हिमांशू नेगी को देश-विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने GGSIPU से संबद्ध LLDIMS कॉलेज से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन (BJMC) की पढ़ाई की है। इसके बाद HNBGU Central University से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MAJMC) पूरा किया और पत्रकारिता की शुरुआत की। दैनिक जागरण और IJCP Pvt Ltd. में इंटर्नशिप करने के बाद उन्होंने सुदर्शन टीवी चैनल में 9 PM शो के लिए प्रोड्यूसर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।